
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले बेहद कम आ रहे हैं, यह राहत की बात है। खासकर तब, जब भारत में ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट XE (Omicron's new sub-variant XE) की एंट्री हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण(corona virus)के महज 1100 नए मामले मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 185.38 करोड़ को पार कर चुका है। वहीं, रिकवरी रेट 98.76% है।
Over 2.11 Cr vaccine doses administered for age group 12-14 years: बच्चों के लिए वैक्सीनेशन
8 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 185.38 करोड़ (1,85,38,88,663) से अधिक हो गया है। यह 2,23,73,869 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 2.11 करोड़ (2,11,28,977) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।
देश में कोरोना के नए केस और एक्टिव मामले
कोरोना का ग्राफ निरंतर नीचे जा रहा है। लिहाजा भारत में एक्टिव केस आज घटकर 11,492 हो गए हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 1,213 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,25,00,002 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,109 नए मामले सामने आए।
भारत में टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,53,582 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 79.29 करोड़ (79,29,63,033) कुल परीक्षण किए हैं। साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वर्तमान में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.23% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 0.24% बताई गई है।
राज्यों के पास इस समय 16.36 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के जरिये अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 187.03 करोड़ (1,87,03,45,095) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 16.36 करोड़ (16,36,11,316) से अधिक शेष और बिना इस्तेमाल कीं COVID वैक्सीन खुराक अभी भी उपलब्ध हैं।