COVID 19 UPDATE: संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक, बीते दिन मिले 2400 नए केस, एक्टिव केस सिर्फ 0.06%

Published : Oct 10, 2022, 11:24 AM ISTUpdated : Oct 10, 2022, 11:25 AM IST
COVID 19 UPDATE: संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक, बीते दिन मिले 2400 नए केस, एक्टिव केस सिर्फ 0.06%

सार

बीते दिन देश में कोरोना वायरस के 2400 के आसपास नए मामले मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.99 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.75% हो गई है।  

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 218.99 करोड़ कुल वैक्सीन डोज (94.90 करोड़ दूसरी डोज और 21.59 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 1,84,540 डोज लगाई गई हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 28,079 पर है
  • सक्रिय मामले 0.06% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.75% है
  • पिछले 24 घंटों में 2,923 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,57,544 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 2,424 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.65% है ,जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.27% है
  • अब तक देश में 89.71 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, पिछले 24 घंटों में 91,458 परीक्षण किए गए
  • बीते दिन देश में कोरोना वायरस के 2400 के आसपास नए मामले मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.99 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है।
  • देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.75% हो गई है।


COVID 19 UPDATE:  भारत में कोरोना संक्रमणक की स्पीड पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है। नए केस पहले जैसे उछाल नहीं मार रहे हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, बीते दिन देश में कोरोना वायरस के 2400 के आसपास नए मामले मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.99 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.06% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.75% हो गई है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 218.99 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
10 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 218.99 करोड़ (2,18,99,72,644) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 4.10 करोड़ (4,10,73,529) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में सक्रिय केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 28,079 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.75% है। पिछले 24 घंटों में 2,923 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,57,544 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,424 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कुल 91,458 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.70 करोड़ (89,70,79,230) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.27% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 2.65% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
World Mental Health Day:हर 8 में से एक शख्स है डिप्रेशन का शिकार,3 तरह के योगासन से चिंता-तनाव से रहें दूर
सावधान! डाइट फूड्स और ड्रिंक्स से मोटापा समेत हो सकती है ये 3 तरह की खतरनाक बीमारियां

 

PREV

Recommended Stories

गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज
गोवा नाइटक्लब आग: 23 मौतें, 50 घायल-क्या यह सिर्फ हादसा था या जानबूझकर अनदेखी?