
यह भी पढ़ें-कोरोना से बुजुर्गों को बचाने के लिए फ्रांस अत्यन्त सतर्क: 80 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन की चौथी डोज
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के नए केस लगातार कम होते होते जा रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञ सतर्क रहने की सलाह देते हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण(corona virus) के सिर्फ 2500 के करीब नए मामले सामने आए हैं। इस समय देश में एक्टिव केस 0.08% बचे हैं। रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रही है। इस समय यह 98.72 प्रतिशत रही। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180.19 करोड़ को पार कर गया है।
Corona virus Latest Update: 680 दिनों में सबसे कम केस
कोरोना संक्रमण को लेकर भारत में एक एक महत्वपूर्ण डेवलपमेंट हुआ है। भारत ने पिछले 24 घंटों में केवल 2,503 नए मामले दर्ज किए, जो अब तक 680 दिनों में सबसे कम है। इसके साथ्र भारत का सक्रिय केसलोएड(एक्टिव केस) 36,168 है, जो 675 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.08% हैं।
देश में रिकवरी रेट और टेस्टिंग
भारत की रिकवरी दर 98.72% है। पिछले 24 घंटों में 4,377 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या अब 4,24,41,449 है। पिछले 24 घंटों में कुल 5,32,232 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 77.90 करोड़ (77,90,52,383) कुल परीक्षण किए हैं। साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 0.47% है और दैनिक सकारात्मकता दर 0.47% बताई गई है।
भारत में वैक्सीनेशन
टीकाकरण के मोर्चे पर भी काफी प्रगति हुई है। भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 180.19 करोड़ (1,80,19,45,779) से अधिक हो गया है। यह 2,10,99,040 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
यह भी पढ़ें-नॉनवेज के गुणों को फेल कर देता है ये वेजिटेरियन चिकन, जानें इसे खाने के बेहिसाब फायदे
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास अभी भी 17.38 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 182.79 करोड़ (1,82,79,40,230) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 17.38 करोड़ से अधिक (17,38,21,446) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.