
COVID 19 UPDATE: एक दिन बाद फिर कोरोना के नए मामलों में उछाल देखने को मिला है। बीते दिन यह आंकड़ा बढ़कर 12000 से ऊपर चला गया। जबकि इससे पहले के दिन में यही आंकड़ा 10000 से नीचे चला गया था। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.45 करोड़ को पार कर गया है। एक्टिव केस बढ़कर 0.19% हो गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.60% पर आ गई है। भारत में इस समय एक्टिव केस 81 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 196.45 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
22 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.45 करोड़ (1,96,45,99,906) से अधिक हो गया है। यह 2,54,02,207 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 से शुरू हुआ था। इस एज ग्रुप को अब तक 3.58 करोड़ (3,58,99,199) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामलों का आंकड़ा
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 81,687 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव केसेज का 0.19% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.60% है। पिछले 24 घंटों में 9,862 मरीज ठीक होने से यह संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,27,25,055 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 12,249 नए मामले सामने आए।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,10,623 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.88 करोड़ (85,88,36,977) परीक्षण किए गए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.90% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.94% बताई गई है।
देश के विभिन्न राज्यों के पास वैक्सीन की 12.53 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के मुफ्त चैनल और सीधे राज्य खरीदी कैटेगरी के जरिये अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। 12.53 करोड़ से अधिक (12,53,04,250) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।
यह भी पढ़ें
6 साल का बच्चा हुआ जब कोरोना पॉजिटिव, उसके हाथ-पैर के नाखून देखकर पैरेंट्स के उड़ गए होश, जानिए क्या थी वजह?
रोटी और चावल को भूलकर भी एक साथ ना खाएं, शरीर की बदल सकती है 'बनावट'
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.