Assam flood में दिखा कृष्ण का नया अवतार, टोकरी में लिटाकर बच्चे को मुस्कराते हुए बाढ़ से बचाकर ले गया पिता

Published : Jun 22, 2022, 09:07 AM ISTUpdated : Jun 22, 2022, 09:08 AM IST
Assam flood में दिखा कृष्ण का नया अवतार, टोकरी में लिटाकर बच्चे को मुस्कराते हुए बाढ़ से बचाकर ले गया पिता

सार

असम में बाढ़ की स्थित(flood situation in Assam) इस समय बेहद खराब है। करीब 32 जिलों में 55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक पिता अपने मासूम बच्चे को टोकरी में लिटाकर बाढ़ से बचाकर ले गया।

गुवाहाटी. असम में बाढ़ की स्थिति(flood situation in Assam) अभी भी बेहद खराब बनी हुई है। 32 जिलों के 55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच 7 और लोगों की मौत हो गई। बाढ़ ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक पिता अपने मासूम बच्चे को टोकरी में लिटाकर बाढ़ से बचाकर ले गया।

बच्चे को देखकर मुस्कराता रहा पिता
यह मामला असम के सिलचर का है। इसमें अपने नवजात बच्चे के साथ बाढ़ में डूबी सड़क पार करते देखे गए एक पिता का एक वीडियो वायरल है। लगातार बारिश के कारण यहां सड़कें तालाब बन गई हैं। इस बीच एक पिता अपने नवजात बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश करते देखा गया। उसने अपने बच्चे को एक टोकरी में डाल दिया और सावधानी से कमर तक गहरे पानी में डूबी सड़क पार कर गया। ऐसा करते समय पिता अपने बच्चे को देखकर मुस्कराता रहा। यह वीडियो वासुदेव के नवजात भगवान कृष्ण को टोकरी में लिटाकर उसे अपने सिर पर लेकर यमुना नदी पार करते हुए दृश्य की याद दिलाता है। 

यह है इस समय असम में हाल
राज्य में बाढ़ के चलते रेल और सड़क परिवहन दोनों ठप हो गए हैं।  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के अलावा सेना और पुलिस के रेस्क्यू की टीमें लोगों का सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में लगी हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (ASDMA) ने कहा कि बाढ़ से सात तटबंध टूट गए हैं, 316 सड़कें और 20 पुल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में, कुल 233 शिविरों में से 42 बाढ़ के पानी में डूब गए हैं और आठ जानवरों की मौत हो गई है। बक्सा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धुबरी और हैलाकांडी जैसे जिलों से बड़े पैमाने पर नदी के किनारों के कटाव की सूचना है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनामणि के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत में बारिश कम होने की उम्मीद है। यानी यहां भारी बारिश पर विराम लगेगा।

यह भी पढ़ें
Weather report: पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों को भारी बारिश से राहत की उम्मीद, जानिए कैसा रहेगा मौसम
Floods in Assam: 32 जिलों में 47 लाख लोगों का सबकुछ डूबा, 5400 से अधिक गांव बर्बाद, देखें कुछ तस्वीरें

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?