corona virus: नए केस 1000 के पार, गुजरात-हरियाणा और दिल्ली में संक्रमण बढ़ा, वैक्सीनेशन 186.07 करोड़

ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट XE (Omicron's new sub-variant XE) की चेतावनी के बीच देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण(corona virus)के 1000 से अधिक नए मामले मिले है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 186.07 करोड़ को पार कर चुका है।
 

Amitabh Budholiya | Published : Apr 13, 2022 4:46 AM IST / Updated: Apr 13 2022, 10:26 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण(corona virus)के 1000 से अधिक नए मामले मिले है। इससे पहले के दिन में महज 796 नए मामले दर्ज हुए थे। देश में ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट XE (Omicron's new sub-variant XE) के केस सामने आने के राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 186.07 करोड़ को पार कर चुका है। पिछले एक हफ्ते में गुजरात में 89%, हरियाणा में 50% और दिल्ली में 26% तक मामले बढ़ने की खबर है। हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों के अनुसार दिल्ली NCR के 4 स्कूलों से कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें 3 टीचर भी शामिल हैं। कुछ स्कूलों को संक्रमण फैलने से रोकने बंद कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें-COVID-19 UPDATE: नए वेरिएंट XE की एंट्री के बाद भी संक्रमण कंट्रोल में, सिर्फ 790+ नए केस मिले

Latest Videos

Over 2.32 Cr vaccine doses administered for age group 12-14 years: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा

13 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 186.07 करोड़ (1,86,07,06,499) से अधिक हो गया है। यह 2,25,81,738 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 2.32 करोड़ (2,32,25,381) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 एहतियात खुराक प्रशासन भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ। अब तक 45,289 एहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-Heat Stroke: क्या स्कूल जाने से बच्चे पड़ रहे हैं बीमार तो उन्हें दें यह 6 चीजें, नहीं लगेगी लू

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ निरंतर नीचे आ रहा है। भारत में एक्टिव केस घटकर 10,870 हो गए हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03% है। नतीजतन, भारत की वसूली दर 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 1,081 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,25,05,410 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,088 नए मामले सामने आए हैं।

देश में टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,29,323 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 79.49 करोड़ (79,49,54,525) कुल परीक्षण किए हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता दर में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वर्तमान में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.24% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 0.25% बताई गई है।

राज्यों के पास अभी भी 19.88 करोड़ से अधिक वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 191.19 करोड़ (1,91,19,40,995) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 19.88 करोड़ से अधिक (19,88,31,826) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

आयुष्मान भारत हेल्थ के लेकर हेल्थ मिनिस्टर का tweet
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया(Dr Mansukh Mandaviya) ने  आयुष्मान भारत की सफलता को लेकर एक tweet किया है। लिखा-अंत्योदय की ओर! जब नेतृत्व सक्षम हो तो बड़े लक्ष्य भी हासिल हो जाते है। PM @NarendraModi ने 2018 में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरूआत की थी। देशभर में अब 1,17,000 से अधिक केंद्र कार्यरत है।आज ये केंद्र अंतिम व्यक्ति तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधा पहुंचा रहे है।

pic.twitter.com/DrtH1mVo0D

यह भी पढ़ें-बाजार का महंगा रूह अफजा छोड़ इस बार घर पर ही बनाएं शानदार गुलाबी ड्रिंक, 50 रुपए में निकल जाएगी पूरी गर्मी

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts