corona virus: लगातार नए केस 18000 के पार, एक्टिव बढ़कर 1.25 लाख हुए, रिकवरी घटकर 98.51%

Published : Jul 09, 2022, 10:08 AM ISTUpdated : Jul 09, 2022, 10:11 AM IST
corona virus: लगातार नए केस 18000 के पार, एक्टिव बढ़कर 1.25 लाख हुए, रिकवरी घटकर  98.51%

सार

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस स्थिर बने हुए हैं। बीते दिन फिर 18000 से आसपास ही नए मामले मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.25 लाख से ऊपर है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.65 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.29% हैं। रिकवरी रेट 98.51% है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 198.65 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोएड(Active case) वर्तमान में 1,25,028 पर है
  • सक्रिय मामले 0.29% हैं, जबकि रिकवरी रेट फिलहाल 98.51 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 16,104 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर
  • 4,29,53,980 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 18,840 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.14% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.09% है
  • देश में अब तक 86.61 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 4,54,778 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से कोई उछाल देखने को नहीं मिला है। लेकिन नए केस कम भी नहीं हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक नए उप-वंश BA.2.75 की मौजूदगी सामने आने के बावजूद नए केस स्थिर हैं। बीते दिन फिर 18000 से आसपास ही नए मामले मिले हैं। हालांकि एक्टिव केस 1.25 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.65 करोड़ पार कर गया है। वैक्सीनेशन प्रॉपर होने से कोई बड़ा खतरा सामने नहीं आया है। एक्टिव केस 0.29% हैं। रिकवरी रेट 98.51% है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 198.65 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
9 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 198.65 करोड़ (1,98,65,36,288) से अधिक हो गया है। यह 2,60,37,032 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.74 करोड़ (3,74,00,178) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस
भारत का सक्रिय केसलोएड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,25,028 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.29% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.51% है। पिछले 24 घंटों में 16,104 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,29,53,980 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 18,840 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,54,778 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.61 करोड़ (86,61,77,937) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.09% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.14% बताई गई है।

देश के विभिन्न स्टेट्स में इस समय 10.42 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के जरिये 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद के जरिये यह वैक्सीन पहुंचा रहा है। 10.42 करोड़ से अधिक (10,42,14,590) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें
Corona Virus: ओमिक्रॉन के नए वायरस के बावजूद कोरोना के नए केस नहीं बढ़े, 18000 नए केस मिले
एक कप कॉफी सेक्स लाइफ को बना सकती है मजेदार, जानें कैसे करता है ये काम

 

PREV

Recommended Stories

राष्ट्रपति से मेडल मिलते ही लड़के ने फेंका! बहुत मार्मिक है वायरल वीडियो का सच
‘यहां शादी हुई तो होगा तलाक’: बेंगलुरु चोल-काल मंदिर की अजीब पैटर्न रिपोर्ट के बाद शादियां बंद