COVID 19 UPDATE: फिर से नीचे आया संक्रमण का ग्राफ, एक दिन में घटे 400 से अधिक केस, वैक्सीनेशन 193.45 करोड़

COVID 19 UPDATE: बीते दिन कोरोना के 2300 के करीब नए मामले सामने आए हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 193.45 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.04% हैं। रिकवरी रेट 98.74% पर पहुंच गई है। देश में अब तक 85.04 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पढ़िए पूरा डेटा...
 

Amitabh Budholiya | Published : May 31, 2022 4:15 AM IST / Updated: May 31 2022, 09:52 AM IST

COVID 19 UPDATE: कोरोना वायरस के नए मामलों में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है। पिछले दिनों कोरोना के 2300 के करीब नए मामले सामने आए हैं। जबकि इससे पहले के दिन यही आंकड़ा 2,706 था। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 193.45 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.04% हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 193.45 Cr: भारत का वैक्सीनेशन अभियान
31 मई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 193.45 करोड़ (1,93,45,19,805) से अधिक हो गया है। यह 2,45,38,123 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.39 करोड़ (3,39,15,068) से अधिक टीनएजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुई।

भारत में एक्टिव केस और नए मामलों का गणित
भारत का सक्रिय केसलोड यानी एक्टिव केस वर्तमान में 17,883 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.04% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.74% है। पिछले 24 घंटों में 2,134 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,15,574 है। पिछले 24 घंटे में 2,338 नए मामले सामने आए।

देश में अब तक कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,63,883 COVID-19 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.04 करोड़ (85,04,41,292) टेस्ट हो चुके हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.61% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.64% बताई गई है।

राज्यों के पास अभी भी 15.42 करोड़ से अधिक बिना यूज वालीं डोज मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी(direct state procurement category) के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 15.42 करोड़ (15,42,60,930) से अधिक बिना यूज कीं COVID वैक्सीन अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। यानी इनका इस्तेमाल होना है।

यह भी पढ़ें
भूलकर भी ना फेंके टमाटर के छिलके, चेहरे की रंगत निखारे से लेकर हो सकती है घर की साफ-सफाई
COVID 19 UPDATE: कोरोना में कई दिनों से बड़ा उछाल नहीं, बीते दिन मिले सिर्फ 2700 केस, रिकवरी जरूर 98.74% हुई

 

Share this article
click me!