COVID 19 UPDATE: फिर मिले 20000+ नए केस, एक्टिव केस 1.40 लाख के पार, पढ़िए पूरी डिटेल्स

भारत में लगातार तीसरे दिन 20000 से ऊपर नए केस मिले हैं। इस बीच वैक्सीन कवरेज 199.71 करोड़ को पार कर गया है। देश में 18+ को बूस्टर डोज 75 दिनों तक लगाई जाएगी। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Amitabh Budholiya | Published : Jul 16, 2022 4:35 AM IST / Updated: Jul 18 2022, 10:01 AM IST

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना के नए केस फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। भारत में लगातार तीसरे दिन 20000 से ऊपर नए केस मिले हैं। इस बीच वैक्सीन कवरेज 199.71 करोड़ को पार कर गया है। वहीं, 15 जुलाई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त लगाने की शुरुआत हुई। यह कैम्पेन ड्राइव 75 दिनों तक चलेगा। आप किसी भी सरकारी केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। यह अभियान आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर पर यानी 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत चलाया जा रहा है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 199.71 Cr: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
16 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 199.71 करोड़ (1,99,71,61,438) से अधिक हो गया है। यह 2,62,86,177 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.79 करोड़ (3,79,06,419) से अधिक  टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के एज ग्रुप के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

Latest Videos

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोएड वर्तमान में 1,40,760 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.32% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.48% है। पिछले 24 घंटों में 18,301 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,30,63,651 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 20,044 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,17,895 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.90 करोड़ (86,90,33,063) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.40% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.80% बताई गई है।

देश के राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 9.50 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल और सीधे राज्य खरीद श्रेणी( direct state procurement category) के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 9.50 करोड़ से अधिक (9,50,79,835) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: आज से 75 दिनों तक 18+ को फ्री में लगेगा बूस्टर डोज, लगातार दूसरे दिन फिर मिले 20000 केस
World Snake Day 2022: सांप काट ले तो कैसे लें फर्स्ट एड, क्या है बचने के उपाय?

 

Share this article
click me!

Latest Videos

इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर