भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में उछाल के बीच आज(15 जुलाई) से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त लगाने की शुरुआत हुई। इधर, बीते दिन लगातार दूसरे दिन 20000 से ऊपर नए केस मिले हैं। एक्टिव केस इस समय  0.32% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.48% है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

  • शनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 199.47 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का सक्रिय केसलोड(Active case) वर्तमान में 1,39,073 पर हैं
  • सक्रिय मामले 0.32% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.48% है
  • पिछले 24 घंटों में 16,994 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,30,45,350 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 20,038 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.30% है
  • देश में अब तक 86.86 करोड़ कोरोना टेस्ट कराए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 4,50,820 टेस्ट किए गए

COVID 19 UPDATE: कोरोना की चौथी लहर के खतरे को टालने आज(15 जुलाई) से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त लगाने लगान की शुरुआत हुई। यह कैम्पेन ड्राइव 75 दिनों तक चलेगा। सभी सरकारी केंद्रों पर बूस्टर डोज लगवाई जा सकेगी। यह अभियान आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर पर यानी 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत चलाया जा रहा है। इस बीच लगातार दूसरे दिन कोरोना के 20000 से ऊपर नए केस मिले हैं। बता दें कि हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) को भारत जैसे देशों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक नए उप-वंश BA.2.75 का पता चला है। इससे चिंताएं बढ़ना लाजिमी हैं। हालांकि अभी इसका कोई घातक रिजल्ट सामने नहीं आया है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 199.47 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव
15 जुलाई की आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 199.47 करोड़ (1,99,47,34,994) से अधिक हो गया है। यह 2,62,39,248 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। अब तक 3.78 करोड़ (3,78,17,085) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड यानी एक्टिव केस वर्तमान में 1,39,073 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.32% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.48% है। पिछले 24 घंटों में 16,994 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या अब 4,30,45,350 है। पिछले 24 घंटे में 20,038 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में 4,50,820 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.86 करोड़ (86,86,15,168) परीक्षण किए जा चुके हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.30% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास वैक्सीन की 9.70 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का अपने मुफ्त चैनल और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 9.70 करोड़ से अधिक (9,70,62,185) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
corona virus: एक दिन में 20% उछलकर 145 दिनों बाद 20000 पर पहुंचे नए केस, वैक्सीनेशन 199.27 करोड़
मानसून में होती है ये 7 तरह की एलर्जी, खुद को ऐसे रखें सेफ