अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होगी। समारोह में घुड़दौड़ के विजेता को थार SUV, दूसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे को स्कूटर मिलेगा। जानिए शादी में कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां होंगी शामिल।
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों चर्चा में है। 25 नवंबर को होने वाले इस समारोह में सिर्फ बड़े राजनीतिक और फिल्मी सितारे ही नहीं जुटेंगे, बल्कि एक खास घुड़दौड़ भी आकर्षण का केंद्र होगी। इस मुकाबले के विजेता को इनाम में थार SUV दी जाएगी। अब इस गाड़ी की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जिसके बाद शादी में होने वाली इस रेस को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

Anant Singh Daughter Wedding: घुड़दौड़ के विजेता को मिलेंगे ये इनाम
- शिवांगी की शादी के मौके पर आयोजित घुड़दौड़ को खास बनाने के लिए तीन पुरस्कार रखे गए हैं।
- पहला स्थान: घुड़दौड़ जीतने वाले को थार SUV मिलेगी।
- दूसरा स्थान: विजेता को मोटरसाइकिल दी जाएगी।
- तीसरा स्थान: तीसरे नंबर पर आने वाले प्रतिभागी को स्कूटर मिलेगा।
- थार SUV की पहली झलक सामने आने के बाद अब सबकी निगाहें 25 नवंबर को होने वाले मुकाबले पर हैं।

Anant Singh Wedding: चार लाख मेहमानों के खाने का इंतजाम
- अनंत सिंह की बेटी की शादी बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। समारोह में करीब चार लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को निमंत्रण भेजा गया है।
- अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह को भी न्योता दिया गया है।
- लोक गायिका मैथिली ठाकुर और सांसद मनोज तिवारी समेत मनोरंजन जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
- अनंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजने की बात कही है।

Shivangi Wedding: पटाखों पर रहेगी रोक
शादी समारोह में पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाएगा। अनंत सिंह के मुताबिक, जश्न के दौरान पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। फिलहाल 25 नवंबर को होने वाले इस आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। खास तौर पर थार SUV के लिए होने वाली घुड़दौड़ इस शादी को और चर्चा में ला रही है।












