Anant Singh Daughter Wedding Card: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी! कार्ड में क्या है खास?

Shivangi Singh Wedding Card: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी का कार्ड आखिर इतना खास क्यों है? होने वाले दूल्हे ऋषिकेश कुमार की कौन-सी डिग्री ने खींचा सबका ध्यान? जानिए शादी के निमंत्रण की दिलचस्प बातें।

Share this Video

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का न्योता अब सुर्खियों में है! अनंत सिंह ने नामी गिरामी हस्तियों के अलावा खुद जाकर मशहूर पत्रकार चित्रा त्रिपाठी को भी अपनी बेटी की शादी का इनविटेशन कार्ड भेंट किया। कार्ड देखकर चित्रा त्रिपाठी भी काफी खुश नजर आईं। खास बात यह है कि इस कार्ड में सिर्फ शादी की तारीख और कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं, बल्कि होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार की पूरी एजुकेशन क्वालिफिकेशन और परिवार का परिचय भी दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका की Georgia State University, अटलांटा से MBA की पढ़ाई की है। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को लेकर पहले से ही खूब चर्चाएं हैं। अब शादी का खास निमंत्रण कार्ड भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जानिए अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के कार्ड में क्या-क्या है खास?

Related Video