Nisha Bhagat Case: 'बेटी को मजबूर करके मार दिया', छलक पड़ा निशा भगत की मां का दर्द-सुनिए क्या कहा..

Share this Video

6 नवंबर 2026 को रांची में आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। वह मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली थीं। मौत के बाद निशा कुमारी भगत के घर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। निशा की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और गुमला से JMM विधायक भूषण तिर्की उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने निशा को श्रद्धांजलि दी और उनकी मां देविका भगत से मुलाकात की। इस दौरान परिवार के साथ बातचीत भी हुई। निशा भगत की मौत से पहले सामने आए Facebook Live वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला लगातार चर्चा में है। उनके पिता पहले ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं। अब इस मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। देखिए गुमला में निशा भगत के घर का पूरा दृश्य और नेताओं ने क्या कहा।

Related Video