Nisha Bhagat Case: 'निडर लड़की इतनी विवश कैसे हो गई', अंतिम विदाई में छलका नेताओं का दर्द

Share this Video

झारखंड की आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत को उनके पैतृक गांव गुमला के उरू में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मधु कोड़ा और रघुवर दास समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। अंतिम संस्कार में शामिल हुए नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निशा को याद करते हुए उनकी मौत पर गहरा दुख जताया। IRS अधिकारी और आदिवासी कार्यकर्ता नेशा उरांव ने निशा के खिलाफ सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस बात से अचंभित हैं कि एक निडर और बहादुर लड़की आखिर इतनी विवश कैसे हो गई। वहीं, गीता कोड़ा, मधु कोड़ा, रघुवर दास और विधायक भूषण तिर्की ने भी निशा को श्रद्धांजलि दी। 6 नवंबर को रांची में निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। अब इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठ रही है।

Related Video