GTA 6 भारत में ₹5,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है। Sensor Tower के अनुमान के मुताबिक 1.49 करोड़ प्री-ऑर्डर हुए। जानिए गेम का डाउनलोड साइज, एडिशन की कीमत और कर्मचारियों को छुट्टी देने वाली कंपनियों के बारे में।

GTA 6 Launch: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम में शामिल Grand Theft Auto 6 (GTA 6) आखिरकार 19 नवंबर को लॉन्च हो गया। GTA 5 के करीब 13 साल बाद आए इस नए गेम को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह है। इसका असर अब कंपनियों के दफ्तरों तक पहुंच गया है। गेमिंग की दुनिया में इसका क्रेज इस कदर चढ़ा है कि भारत से लेकर अमेरिका तक कंपनियों ने कर्मचारियों को पेड लीव दे दी है, वहीं लॉन्च से पहले ही इसने कमाई के पुराने रिकॉर्ड हिला दिए हैं।

GTA 6 के लिए कंपनियों ने घोषित की छुट्टी

  • Inde by ChairsCarte (भारत): इंटीरियर डिजाइन कंपनी इंडे बाय चेयर्सकार्ट ने 19 नवंबर को पूरी टीम को पेड ऑफ दिया है। CEO किशोर शनमुगम ने कहा कि वे वाइस सिटी और GTA V के साथ बड़े हुए हैं, इसलिए काम की टेंशन छोड़कर गेम खेलने के लिए यह छुट्टी दी गई है।
  • Logitech: कंपनी ने दुनियाभर के करीब 7,000 कर्मचारियों के लिए 'Logi Game Day' रखा है, ताकि वे अपनी पसंद का गेम खेल सकें।
  • US Army (अमेरिका): जॉर्जिया की एक आर्मी यूनिट ने दोबारा सर्विस के लिए कॉन्ट्रैक्ट करने वाले पात्र सैनिकों को GTA 6 खेलने के लिए चार दिन का विशेष पास देने की पेशकश की।
  • Burger Motorsports: कैलिफोर्निया की इस कंपनी ने कर्मचारियों की छुट्टी की मांग बढ़ने के बाद 19 नवंबर को अपना कामकाज बंद रखने का फैसला किया।

GTA 6 के 1.49 करोड़ प्री-ऑर्डर, कमाई भी रिकॉर्ड स्तर पर

मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के अनुमान के मुताबिक, लॉन्च से पहले GTA 6 के करीब 1.49 करोड़ डिजिटल प्री-ऑर्डर हुए। इनसे लगभग 1.45 अरब डॉलर यानी 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटने का अनुमान है। हालांकि, ये आंकड़े कंपनी के आधिकारिक बिक्री आंकड़े नहीं, बल्कि बाजार के अनुमान हैं।

GTA 6 की भारत में कीमत और डाउनलोड साइज

  • स्टैंडर्ड एडिशन: ₹5,999
  • अल्टीमेट एडिशन: ₹7,499
  • अंतर: अल्टीमेट एडिशन के लिए ₹1,500 ज्यादा देने होंगे।
  • स्टोरेज: गेम डाउनलोड करने के लिए करीब 212GB खाली जगह की जरूरत है।
  • प्री-लोडिंग: डिजिटल प्री-लोड 10 नवंबर से शुरू हो चुकी थी।

अल्टीमेट एडिशन में खास गाड़ियां, कपड़े, कस्टमाइज्ड हथियार, व्हीकल मॉड शॉप्स और एक्सक्लूसिव मिशन जैसे अतिरिक्त कंटेंट मिलते हैं।

GTA 6 डाउनलोड करने से पहले जरूरी डिटेल्स

  • स्टोरेज और स्पीड: गेम का साइज 212GB है, इसलिए करीब 250GB स्पेस खाली रखें; 100Mbps पर डाउनलोड में साढ़े चार घंटे और 1Gbps पर 28 मिनट लगेंगे।
  • PS5 और Xbox यूजर्स: PS5 पर अलग पैच लगेगा और कोड रीजन-लॉक्ड हैं, जबकि Xbox क्लाउड गेमिंग पर बिना डाउनलोड खेले जा सकते हैं और कोड रीजन-लॉक्ड नहीं हैं।