GTA 6 Supported Devices: GTA 6 आज रात 12 बजे भारत में आ रहा है। इसे खरीदने के लिए कम से कम ₹5,999 खर्च करने होंगे, लेकिन इस गेम को सिर्फ 2 डिवाइस पर ही खेल पाएंगे।
GTA 6 Price & Devices: 13 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) का सबसे बड़ा गेम GTA 6 भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया से लेकर दोस्तों की महफिल तक, हर तरफ इसी गेम की चर्चा है। लेकिन अगर आप भी इस गेम को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पैसे खर्च करने से पहले दो सबसे जरूरी बातें जान लें। पहली इसकी असली कीमत और दूसरी ये कि आपके पास कौन सा डिवाइस होना जरूरी है। क्योंकि ये गेम फोन और पीसी में नहीं चलेगा।
GTA 6: मोबाइल या पीसी पर नहीं, सिर्फ इन 2 मशीनों पर चलेगा गेम
भारत में लाखों लोग यह सोच रहे हैं कि वे अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर GTA 6 डाउनलोड करके खेल लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। रॉकस्टार गेम्स ने इसे सिर्फ लेटेस्ट जेनरेशन के दो गेमिंग कंसोल के लिए ही उतारा है। पहला PlayStation 5 (PS5) और दूसरा Xbox Series X|S..यानी अगर आपके घर में इन दोनों में से कोई एक कंसोल मौजूद है, तभी आप इस गेम का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा, आपके कंसोल में कम से कम 212GB खाली स्टोरेज होना भी जरूरी है, क्योंकि गेम की फाइल काफी भारी है।
भारत में कितने का मिलेगा GTA 6?
स्टैंडर्ड एडिशन (Standard Edition)
कंपनी ने भारतीय गेमर्स के लिए दो अलग-अलग बजट ऑप्शन रखे हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से कोई भी चुन सकते हैं। स्टैंडर्ड एडिशन ₹5,999 में मिलेगा, जो गेम का शुरुआती वर्जन है। इसमें आपको पूरा मेन गेम खेलने को मिलेगा, जिसमें लियोनिडा (Leonida) और वाइस सिटी (Vice City) की रोमांचक दुनिया शामिल है।
अल्टीमेट एडिशन (Ultimate Edition)
इस एडिशन की कीमत ₹7,499 है। इसमें खास हथियार (Weapons), गाड़ियों को मॉडिफाई करने के स्पेशल ऑप्शन, नए टैटू डिजाइन और गेम के अंदर Rideout Customs, Sara’s Unisex Salon व Stock 305 जैसे खास बिजनेस चलाने का मौका मिलेगा।
GTA 6 बुकिंग करने वालों को मिल रहा है 'विंटेज वाइस सिटी पैक'
जो खिलाड़ी गेम को प्री-ऑर्डर कर रहे हैं, उन्हें कंपनी की तरफ से बोनस के तौर पर Vintage Vice City Pack दिया जा रहा है। इस खास पैकेज में आपको 1955 की क्लासिक Vapid Stanier सेडान कार और उसे खड़ा करने के लिए एक पर्सनल गैराज मिलेगा। गेम के मुख्य किरदारों लूसिया कैमिनोस और जेसन डुवाल के लिए नए कपड़े, अलग हेयरस्टाइल और हथियार का एक एक्सक्लूसिव डिजाइन भी फ्री दिया जा रहा है।
GTA 6 ऑनलाइन मंगाएं या स्टोर से खरीदें?
19 नवंबर की रात 12:00 बजे से यह गेम लाइव हो जाएगा। आप इसे अपने कंसोल के डिजिटल स्टोर से सीधा खरीदकर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, जो लोग घर बैठे इसका फिजिकल बॉक्स मंगाना चाहते हैं, उनके लिए दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद समेत 11 शहरों में क्विक-कॉमर्स ऐप ब्लिंकिट (Blinkit) पर भी इसकी बिक्री शुरू की गई है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे आधिकारिक घोषणाओं, गेमिंग अपडेट्स और सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। गेम की कीमत, डिजिटल बोनस और किसी शहर में डिलीवरी की उपलब्धता स्टॉक और प्लेटफॉर्म की शर्तों के अनुसार बदल सकती है। खरीदारी से पहले आधिकारिक स्टोर या ऐप पर जानकारी जरूर चेक कर लें।












