GTA 6 India Launch Time: 13 साल के लंबे इंतजार के बाद GTA 6 भारत में लॉन्च होने जा रहा है। आज आधी रात से आप इसे खेल पाएंगे। जानें भारत में गेम की कीमत और डाउनलोड साइज।

GTA 6 Launch Time: दुनियाभर के गेमिंग फैंस जिस पल का पिछले 13 साल से इंतजार कर रहे थे, वो घड़ी आखिरकार आ गई है। रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) का सुपरहिट फ्रेंचाइजी गेम GTA 6 अब लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंटरनेट पर हर तरफ सिर्फ इसी गेम की चर्चा हो रही है और खिलाड़ी एक बार फिर क्राइम और एडवेंचर की दुनिया में उतरने के लिए बेताब हैं। अगर आप भी इस गेम को खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो डाउनलोड बटन दबाने से पहले इसकी टाइमिंग, कीमत और स्टोरेज से जुड़ी हर जरूरी डिटेल्स यहां जान लें...

GTA 6: भारत में कितने बजे खुलेगा गेम?

भारतीय गेमर्स के लिए इंतजार आज रात खत्म हो रहा है। आप 19 नवंबर 2026 की रात ठीक 12:00 AM से इस गेम को खेलना शुरू कर सकेंगे। अलग-अलग देशों में यह गेम वहां के लोकल समय के हिसाब से आधी रात को लाइव होगा।

Scroll to load tweet…

GTA 6 किस डिवाइस पर खेल पाएंगे?

फिलहाल यह गेम PlayStation 5 (PS5) और Xbox Series X|S कंसोल पर ही उपलब्ध होगा।

GTA 6 का साइज कितना है?

अगर आपके गेमिंग कंसोल में स्टोरेज फुल चल रही है, तो अभी से कुछ पुराने गेम डिलीट कर दें। GTA 6 का मैप और ग्राफिक्स इतने बड़े हैं कि ये गेम आपके कंसोल में करीब 212GB तक की जगह घेर लेगा। तेज इंटरनेट कनेक्शन और पर्याप्त स्टोरेज होने पर ही आप इसे बिना रुकावट डाउनलोड कर पाएंगे।

GTA 6 की कीमत भारत में कितनी है?

स्टैंडर्ड एडिशन (Standard Edition)- ₹5,999 में इसे खरीद सकते हैं। ये गेम का बेसिक वर्जन है, जिसमें आपको पूरा मेन गेम खेलने को मिलेगा।

अल्टीमेट एडिशन (Ultimate Edition)- इसके लिए आपको ₹1,500 ज्यादा खर्च करने होंगे। यानी इसकी कीमत ₹7,499 है, लेकिन बदले में कई खास फायदे मिलेंगे।

GTA 6 Ultimate Edition में क्या खास है?

  • गेम के अंदर एक्सक्लूसिव हथियार (Weapons) और गाड़ियों के लिए स्पेशल मॉडिफिकेशन।
  • किरदार के लिए खास टैटू डिजाइन और कस्टमाइजेशन के ढेरों ऑप्शन।
  • गेम के अंदर Rideout Customs, Sara’s Unisex Salon और Stock 305 जैसे स्पेशल बिजनेस तक एक्सेस हैं।

GTA 6: प्री-ऑर्डर करने वालों के लिए खास गिफ्ट

कंपनी प्री-ऑर्डर पैकेज के तौर पर 'विंटेज वाइस सिटी पैक' (Vintage Vice City Pack) भी दे रही है। इसमें 1955 की क्लासिक Vapid Stanier सेडान कार, एक गैराज, नए कपड़े, हेयरस्टाइल और हथियार का एक खास पैटर्न शामिल है।

GTA 6 की कहानी क्या है और इसमें इस बार क्या नया मिलेगा?

इस बार गेम की कहानी अमेरिका के एक काल्पनिक राज्य लियोनिडा (Leonida) के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां खिलाड़ियों को मियामी से प्रेरित मशहूर वाइस सिटी (Vice City) की झलक भी देखने को मिलेगी। गेम में पहली बार दो मुख्य किरदार लूसिया कैमिनोस (Lucia Caminos) और जेसन डुवाल (Jason Duval) साथ नजर आएंगे। एक लूट (रोबरी) के गलत हो जाने के बाद दोनों एक बड़ी आपराधिक साजिश में फंस जाते हैं। पिछले गेम्स के मुकाबले इस बार ओपन-वर्ल्ड मैप कहीं ज्यादा बड़ा और असली जैसा बनाया गया है, जिसमें शहरों के साथ-साथ वाइल्डलाइफ (जंगली जीव-जंतु) भी देखने को मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे आधिकारिक घोषणाओं, गेमिंग अपडेट्स और सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। गेम की कीमत, डिजिटल बोनस और किसी शहर में डिलीवरी की उपलब्धता स्टॉक और प्लेटफॉर्म की शर्तों के अनुसार बदल सकती है। खरीदारी से पहले आधिकारिक स्टोर या ऐप पर जानकारी जरूर चेक कर लें।