BGMI Update: भारत में BGMI 4.7 अपडेट लाइव हो गया है। जानिए एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को ये कितने बजे मिलेगा, डाउनलोड करने का सही तरीका और नए मोड की पूरी डिटेल्स।
BGMI New Update: गेमिंग लवर्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्राफ्टन इंडिया (KRAFTON India) ने आखिरकार पॉपुलर बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) का नया वर्जन 4.7 रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अगर आप भी कब से इस विंटर अपडेट का इंतजार कर रहे थे, तो अब अपनी कमर कस लीजिए। इस बार गेम में बर्फीले तूफान, नए लोकेशन और ढेर सारे इनाम मिलने वाले हैं। ये अपडेट एक साथ सभी को न मिलकर अलग-अलग बैच (Phases) में जारी हो रहा है, इसलिए हो सकता है आपके दोस्त के फोन में अपडेट आ गया हो और आपके फोन में अभी तक न दिखा हो। आइए जानते हैं आपके फोन में ये अपडेट कितने बजे तक आएगा और इसमें क्या-क्या नया मिलने वाला है...
BGMI 4.7 अपडेट आपके फोन में कितने बजे तक आएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स और संभावित रोलआउट शेड्यूल के मुताबिक, कंपनी ने आज 18 नवंबर की सुबह से ही इसे अलग-अलग बैच में जारी करना शुरू कर दिया है। हालांकि, क्राफ्टन की तरफ से हर प्लेटफॉर्म के सटीक समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावित टाइमिंग कुछ इस तरह है..
Android यूजर्स के लिए टाइमिंग
पहला फेज (सुबह 6:30 बजे): गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) रोलआउट की शुरुआत हुई और करीब 30% यूजर्स को अपडेट मिलना शुरू हुआ।
दूसरा फेज (सुबह 9:30 बजे): इसका दायरा बढ़ाकर 50% एंड्रॉयड यूजर्स तक कर दिया गया।
फुल रोलआउट (सुबह 11:30 बजे): उम्मीद है कि इस समय तक सभी एंड्रॉयड प्लेयर्स के लिए प्ले स्टोर पर अपडेट लाइव हो जाएगा।
iPhone और iPad यूजर्स के लिए टाइमिंग
सुबह 11:30 बजे: iOS यूजर्स के लिए ऐपल ऐप स्टोर (Apple App Store) पर भी सुबह 11:30 बजे के आसपास नया वर्जन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए टाइमिंग
दोपहर 12:30 बजे: जो खिलाड़ी डायरेक्ट APK फाइल के जरिए गेम अपडेट करना चाहते हैं, उनके लिए दोपहर साढ़े बारह बजे तक BGMI की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध हो सकता है।
नोट: अगर सुबह 11:30 बजे तक भी आपको अपडेट का बटन न दिखे, तो घबराएं नहीं। थोड़ी देर बाद अपना ऐप स्टोर रीफ्रेश करके दोबारा चेक करें।
BGMI नया अपडेट अपने फोन में कैसे डाउनलोड करें?
अपडेट इंस्टॉल करने से पहले ये कंफर्म कर लें कि आपके फोन में अच्छा वाई-फाई कनेक्शन और पर्याप्त स्टोरेज खाली हो, क्योंकि बड़े अपडेट के साथ इन-गेम रिसोर्स पैक भी डाउनलोड होते हैं।
Android यूजर्स के लिए
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store खोलें।
- ऊपर सर्च बार में Battlegrounds Mobile India लिखकर सर्च करें।
- गेम के ऑफिशियल पेज पर जाएं और देखें कि वहां Update का बटन दिख रहा है या नहीं।
- बटन दिखते ही उस पर टैप करें और डाउनलोड पूरा होने दें।
- अब गेम ओपन करें, जरूरी रिसोर्स पैक डाउनलोड होने दें और गेम रीस्टार्ट करके मजा लें।
iPhone और iPad यूजर्स के लिए तरीका
- अपने डिवाइस में Apple App Store ओपन करें।
- सर्च बार में Battlegrounds Mobile India टाइप करें और ऑफिशियल पेज खोलें।
- यहां Update ऑप्शन पर क्लिक करके वर्जन 4.7 इंस्टॉल करें।
- इंस्टॉलेशन के बाद गेम लॉन्च करें और बाकी के जरूरी फाइल्स डाउनलोड कर लें।
BGMI के नए अपडेट्स से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें
18 नवंबर 2026: BGMI 4.7 अपडेट और Arctic Chronicles मोड की शुरुआत
3 दिसंबर 2026: Erangel Subzero मोड की एंट्री
17 दिसंबर 2026: Snow Festival इवेंट का आगाज
31 दिसंबर 2026: न्यू ईयर काउंटडाउन और आतिशबाजी
18 जनवरी 2027: Arctic Chronicles मोड का आखिरी दिन
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल गेमिंग रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसका मकसद सिर्फ सामान्य जानकारी देना है। प्लेटफॉर्म के हिसाब से अपडेट रोलआउट होने के समय में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। किसी भी थर्ड-पार्टी लिंक से ऐप डाउनलोड न करें। किसी भी जानकारी और अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म करें।












