
COVID 19 UPDATE: भारत में एक बार फिर संक्रमण में उछाल आया है। बीते दिन कोरोना संक्रमण के 4,200 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए। जबकि इससे पहले के दिन में यही आंकड़ा 3200 के आसपास था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.17 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.09% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.72% है।
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 218.17 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
29 सितंबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 218.17 करोड़ (2,18,17,94,748) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.09 करोड़ (4,09,94,192) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में वर्तमान में 40,750 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.09% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.72% है। पिछले 24 घंटों में 4,474 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,13,999 है। पिछले 24 घंटे में 4,272 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 3,16,916 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.47 करोड़ (89,47,33,779) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.51% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.35% बताई गई है।
राज्यों के पास 2.81 करोड़ से एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 203.49 करोड़ (2,03,49,85,225) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटगेरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 2.81 करोड़ (2,81,83,220) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।
यह भी पढ़ें
Monsoon Activities: 3-7 अक्टूबर के बीच मप्र, यूपी, राजस्थान और दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश
मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ी गई 3000 KG हेरोइन का पश्चिम बंगाल के बिजनेसमैन से निकला कनेक्शन, ये है ड्रग सिंडिकेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.