COVID 19 UPDATE: 2000 से नीचे पहुंचे कोरोना के केस, रिकवरी रेट और बेहतर होकर 98.74%

देश में कोरोना वायरस के मामलों में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 2000 के नीचे चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.80 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.08% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.74% हो गई है।

Amitabh Budholiya | Published : Oct 4, 2022 5:01 AM IST / Updated: Oct 04 2022, 10:34 AM IST

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले दिन भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 2000 के नीचे चले गए हैं। जबकि इससे एक दिन पहले यही आंकड़ा 3000 के ऊपर था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.80 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.08% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.74% हो गई है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 218.80 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
4अक्टूबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 218.80 करोड़ (2,18,80,50,600) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 4.10 करोड़ (4,10,44,847) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के एज ग्रुप के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 34,598 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.08% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.74% है। पिछले 24 घंटों में 3,481 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,36,152 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,968 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 2,09,801 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 89.59 करोड़ (89,59,58,696) टेस्ट कर लिए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.29% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.94% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
Good News: भारत में जल्द दौड़ेंगी 400 वंदेभारत ट्रेनें, 200 रेलवे स्टेशनों का होने जा रहा कायाकल्प
Weather Report: 5 अक्टूबर से फिर कई राज्यों में पानी का दौर,ओडिशा, झारखंड, केरल में भारी बारिश के आसार

Share this article
click me!