
COVID 19 UPDATE: कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के चलते एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं, रिकवरी रेट बेहतर हो गई है। नए केस 9 हजार के करीब मिले हैं। लगातार दूसरे दिन नए मामले 10 हजार से नीचे आए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 208.57 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.24% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.57 प्रतिशत है। पढ़िए कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन से संबंधित पूरी डिटेल्स..
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 208.57 Cr KPA: देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा
17 अगस्त आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 208.57 करोड़ (2,08,57,15,251) से अधिक हो गया है। यह 2,77,24,081 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.98 करोड़ (3,98,04,269) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,05,058 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.24% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.57 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 15,220 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,36,54,064 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 9,062 नए मामले सामने आए।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,64,038 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.10 करोड़ (88,10,56,541) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.38% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.49% बताई गई है।
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 6.77 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 199.01 करोड़ (1,99,01,83,135) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और डायरेक्ट राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रह है। राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 6.77 करोड़ (6,77,44,140) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन खुराक अभी भी उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: राहत की खबर, नए केस 8000 के करीब पहुंचे, रिकवरी रेट बढ़कर 98.56%
Omicron के लिए स्पेशल वैक्सीन बनाने का SII ने किया दावा, जल्द भारत में होगा उपलब्ध
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.