कोरोना के नए केस फिर 20 हजार के नीचे पहुंचे, जानिए भारत में संक्रमण और वैक्सीनेशन की डिटेल्स

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। नए केस 20 हजार के नीचे चले गए हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 205.92 करोड़ हो चुका है। पिछले 24 घंटों में 32,73,551 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी भी 98.50% बनी हुई है। 

Amitabh Budholiya | Published : Aug 6, 2022 4:36 AM IST / Updated: Aug 06 2022, 10:08 AM IST

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण के केस 20 हजार के आसपास चल रहे हैं। हालांकि बीते दिन नए मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। नए केस 20 हजार के नीचे चले गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 205.92 करोड़ हो चुका है। पिछले 24 घंटों में 32,73,551 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी भी 98.50% बनी हुई है। 

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 205.92 Cr: यह है देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
6 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 205.92 करोड़ (2,05,92,20,794) से अधिक हो गया है। यह 2,73,35,261 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.94 करोड़ (3,94,13,983) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी। भारत का एक्टिव केसलोएड वर्तमान में 1,34,793 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.31% हैं।

Latest Videos

भारत की रिकवरी रेट और नए मामले
भारत की रिकवरी रेट 98.50% है। पिछले 24 घंटों में 19,928 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या अब 4,34,65,552 है। पिछले 24 घंटे में 19,406 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,91,187 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.75 करोड़ (87,75,51,833) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.63% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.96% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास 7.10 करोड़ से एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 196.89 करोड़ (1,96,89,26,625) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel)  और डायरेक्ट राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.10 करोड़ से (7,10,38,470) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: फिर से नए केस 20000 के पार, एक्टिव केस 1.35 लाख, वैक्सीनेशन 205.59 करोड़
पीरियड्स पर इन एक्ट्रेस ने कही दिल की बात, किसी को किचन में जाने की होती थी मनाही, तो कोई होता था बुली

 

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर