- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- पीरियड्स पर इन एक्ट्रेस ने कही दिल की बात, किसी को किचन में जाने की होती थी मनाही, तो कोई होता था बुली
पीरियड्स पर इन एक्ट्रेस ने कही दिल की बात, किसी को किचन में जाने की होती थी मनाही, तो कोई होता था बुली
लाइफस्टाइल डेस्क : महिलाओं को पीरियड्स (mensturation) होना एक बहुत आम बात है। लेकिन आज की हमारे समाज में इसे बुरी नजर से देखा जाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के साथ छुआछूत भी की जाती है। लोगों को लगता है कि गांव में इस तरह की विचारधारा ज्यादा होती है, लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ गांवों में ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े शहरों में भी महावारी को लेकर लड़कियों को काफी कुछ सुनना पड़ता है। इस बारे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस (Bollywood actress) भी कई बार अपनी आवाज उठा चुकी है। आइए आज आपको बताते हैं कि इस टॉपिक पर किन एक्ट्रेस ने खुलकर बात की और अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर की....

करीना कपूर खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने पीरियड्स को लेकर कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह अन्य लड़कियों को मासिक धर्म के प्रति जागरुक करती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पीरियड एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए कहा था कि इस दौरान उन्हें बेहद दर्द और मूड स्विंग्स होते है। करीना ने कहा था कि जब मुझे पीरियड होते हैं तो मैं कुछ गाने शूट नहीं कर सकती थी। कंपनी और प्रोडक्शन हाउस को भी इसे समझना चाहिए। यह नेचुरल चीज है।

सोनम कपूर
सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह 15 साल की थी तो उन्हें पहली बार पीरियड हुए थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने PCOS एक्सपीरियंस के बारे में भी फैंस के साथ शेयर कर चुकी है। एक बार सोनम कपूर ने बताया था कि जब मुझे पीरियड्स होते थे, तो मेरी दादी मुझे किचन और मंदिर के अंदर घुसने नहीं देती थी। अचार के आसपास नहीं जाने देते थी। उन्होंने कहा था कि जब शहर में हमें इतना कुछ सहना पड़ता है, तो जरा सोचिए कि गांव की लड़कियों के साथ क्या होता होगा।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भी कई बार खुलकर महिलाओं के पीरियड्स के बारे में बात कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि यह बहुत नॉर्मल चीज है। मुझे परेशानी इस चीज से है कि महिलाओं को पीरियड में धार्मिक जगहों पर जाने की इजाजत क्यों नहीं दी जाती है? ऐसी कोई कंडीशन नहीं होनी चाहिए। कैसे महिला को महावारी में अशुद्ध कह सकते हैं।
राधिका आप्टे
राधिका आप्टे ने भी एक इंटरव्यू के दौरान अपने पीरियड के दिनों को याद करते हुए बताया था कि जब मुझे पहला पीरियड हुआ था, तो मैं क्लास से बीच में उठकर ही बाथरूम चली गई थी। उस समय मैंने बहुत गर्व महसूस किया। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि पीरियड का टैबू सिर्फ पुरुषों में नहीं है बल्कि महिलाएं भी इसे ओछी नजर से देखती हैं। कई बार मां ही इस बारे में बात करने को मना करती हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर भी अपने पीरियड्स को लेकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मुझे याद है जब मैं मुझे पहली बार पीरियड हुआ तो मैं स्कूल में थी। मैं लड़कों से कहती थी कि मुझे पीरियड्स है, इससे वह शर्मा जाते थे, तो मुझे बड़ा मजा आता था।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना सामाजिक स्थिति के बारे में स्टैंड लेने के लिए जानी जाती हैं और अक्सर वह अपनी बोल्डनेस से हर मुद्दों पर बात करती है। ट्विंकल ने पीरियड्स पर काम करने के बारे में बात की है और बताया कि यह कितना मुश्किल है।
स्वरा भास्कर
स्वरा हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर काफी बोल्ड रही हैं और लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं, इस बात की उन्हें जरा भी परवाह नहीं है। वह जानती है कि वह क्या कर रही है और मासिक धर्म के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि “पीरियड्स स्कूल छोड़ने, क्लासेस बंक करने, खेल खेलना बंद करने या घर पर अकेले बैठने का कारण नहीं हैं। पीरियड्स कोई अपराध नहीं है और न ही ये वर्जित हैं। उन पर चर्चा की जा सकती है। खाने की मेज पर भी!”
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.