
नई दिल्ली. यह राहत की खबर है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर पूरी तरह से कंट्रोल में आ चुकी है। नए केस लगातार कम हो रहे हैं। फिर भी लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण(corona virus)के महज 1300 के करीब नए मामले मिले हैं। इस समय देश में एक्टिव केस घटकर 0.03% बचे हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 184.31 करोड़ को पार कर चुका है।
Over 1.72 Cr vaccine doses administered for age group 12-14 years: भारत में वैक्सीनेशन
आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 184.31 करोड़ (1,84,31,89,377) से अधिक हो गया है। यह 2,20,52,965 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 1.72 करोड़ (1,72,91,282) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।
देश में कोरोना के नए मरीज और एक्टिस केस
कोरोना संक्रमण का ग्राफ निरंतर नीचे की ओर आ रहा है। नतीजा भारत में एक्टिव केस आज घटकर 13,672 रह गए हैं, जो अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03% है। भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 1,918 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या अब 4,24,90,922 है। पिछले 24 घंटे में 1,335 नए मामले सामने आए।
देश में टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 6,06,036 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 78.97 करोड़ (78,97,70,958) कुल परीक्षण किए हैं। साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वर्तमान में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.23% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 0.22% बताई गई है।
इस समय राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 15.62 करोड़ वैक्सीन मौजूद हैं
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 184.97 करोड़ (1,84,97,44,495) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 15.62 करोड़ से अधिक (15,62,61,306) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.