
नई दिल्ली. दुनिया में तेजी से फैलते कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (corona virus new variant Omicron) को लेकर हर देश अलर्ट हो गया है। यूनाइटेड एयरलाइंस ने ओमिक्रोन के बढ़ते केस देखते हुए शुक्रवार को दर्जनों हवाई अड्डों से निकलने वाली कम से कम 131 उड़ानें रद्द कर दीं। वहीं, भारत में तमाम राज्य सख्ती पर आ गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है। नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी।
दिल्ली सहित तमाम राज्यों में पाबंदियां
दिल्ली में क्रिसमस सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है। गुजरात में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। महाराष्ट्र में स्कूल बंद, क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन पर रोक लगाई गई है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश और ओडिशा में भी सेलिब्रेशन पर रोक है। तेलंगाना में 10 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।
यह भी जानें
महाराष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइन में कहा कि क्रिसमस के सिर्फ साधारण कार्यक्रम होंगे। 24-25 दिसंबर की मध्यरात्रि में चर्च जाने वाले लोगों को सभी चर्चो की 50 प्रतिशत क्षमता तक ही अनुमति होगी। इसमें भी सैनिटाइजेशन, फेस मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी। चर्चो के बाहर स्टाल और दुकानों की अनुमति नहीं होगी। समारोह, जुलूस, रैलियों, आतिशबाजी या अन्य कार्यक्रम नहीं होंगे।
गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में #COVID19 संक्रमण की स्थिति और नियंत्रण हेतु उठाये जा रहे कदमों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। जिसके तहत अब नगरीय क्षेत्रों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी।
इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव फिलहाल टालने की मांग की है। जस्टिस शेखर कुमार यादव ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए चुनाव आयोग को चुनावी रैलियों पर रोक लगा देनी चाहिए।
ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए हर देश वैक्सीनेशन पर जोर दे रहा है। इस बीच भारत में 60 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी हेल्थ मिनिस्टर डॉ. मनसुख मंडाविया(Dr Mansukh Mandaviya) ने दी। उन्होंने लिखा-"बधाई हो भारत, हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक भागीदारी और समर्पित प्रयासों से 60% से अधिक पात्र आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ दी जा चुकी है।"
इन देशों ने उठाए ये कदम
ग्रीस ने शुक्रवार से तीन जनवरी तक पाबंदियां लगा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री थानोस प्लेवरिस (Thanos Plevris) ने गुरुवार को कहा कि क्रिसमस पर भीड़ की स्थिति में मास्क अनिवार्य होगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए लोगों को छुट्टियों के दौरान सतर्क रहने को कहा है।
थाईलैंड पुलिस ने क्वारेंटाइन तोड़कर भागे 29 वर्षीय इजरायली पर्यटक को पकड़ा है। मेडिकल साइंसेज विभाग के महानिदेशक सुपाकित सिरीलक ने बताया कि यह सात दिसंबर को बैंकाक के एक होटल से कथित तौर भाग गया था।
जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लौतरबाच ने बताया कि यहां की 35 प्रतिशत आबादी को बूस्टर खुराक लग चुकी है।
चीन भी ओमिक्रोन को रोकने सख्ती दिखा रहा है। जबकि दक्षिण कोरिया अस्पतालों में बिस्तरों की कमी से जूझ रहा है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन (Scott Morrison) ने लॉकडाउन मॉस्क के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें
omicron के खतरे के बीच भारत में 60% आबादी को लगी वैक्सीन की दोनों डोज; कुल आंकड़ा 137.70 करोड़ के पार
Omicron: दक्षिण अफ्रीका में कम हुए कोरोना के मामले; खत्म हुई लहर, हालांकि मौतों के आंकड़े बढ़े
डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रोन संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने के 40% कम चांस, यूके में कोरोना का विस्फोट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.