
COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते दिन यह आंकड़ा 13000 को पार कर गया। जबकि इससे पहले यह डेटा 12000 के करीब था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस बढ़कर 0.16% पर पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.63% पर आ गई है। पिछले 24 घंटों में 8100 से अधिक मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,90,845 हो गई है। पढ़िए पूरा डेटा...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 196 Cr: भारत में वैक्सीनेशन
18 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 196 करोड़ (1,96,00,42,768) से अधिक हो गया है। यह 2,52,66,330 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन ड्राइव 16 मार्च, 2022 से शुरू की गई थी। अब तक 3.56 करोड़ (3,56,40,133) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 68,108 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.16% हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.63% है। पिछले 24 घंटों में 8,148 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,90,845 है।
पिछले 24 घंटे में 13,216 नए मामले सामने आए हैं।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,84,924 COVID-19 टेस्ट किएगए। भारत ने अब तक 85.73 करोड़ (85,73,95,276) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.47% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73% बताई गई है।
विभिन्न स्टेट के पास इस समय12.89 करोड़ से अधिक वैक्सीन की एक्स्ट्रा डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के जरिये 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और डायरेक्ट स्टेट खरीद कैटेगरी(direct state procurement category) के माध्यम से यह सप्लाई हो रही है। 12.89 करोड़ से अधिक (12,89,73,380) बिना यूज COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
यह भी पढ़ें
यूएस ने छह महीने के बच्चों के लिए भी कोविड वैक्सीन की दी मंजूरी, फाइजर और माडर्ना को अप्रूवल
2-18 साल की उम्र पर कोवैक्सीन बेहद असरकारक, भारत बायोटेक ने किया सेकंड-थर्ड फेज की स्टडी के बाद खुलासा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.