ब्रिटेन के 57 वर्षीय पीएम बोरिस जॉनसन सातवीं बार बने पिता, मई में की थी 24 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी

बोरिस जॉनसन (Boris Jognson) के ऑफिस ने कहा - बच्ची स्वस्थ है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी का यह दूसरा बच्चा है। गुरुवार सुबह उसका जन्म लंदन के एक अस्पताल में हुआ।  

Asianet News Hindi | Published : Dec 9, 2021 1:21 PM IST / Updated: Dec 10 2021, 01:41 PM IST

लंदन। ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन (British Pm Boris Johnson) की पत्नी कैरी जॉनसन ने गुरुवार को एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची का जन्म लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित एक अस्पताल में हुआ। दंपति के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  मां और बेटी दोनों स्वस्थ्य हैं। जॉनसन दंपति के प्रवक्ता ने डिलवरी और देखभाल के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। बोरिस की पत्नी कैरी जॉनसन ने अपनी बेटी को 'रेनबो बेबी' नाम दिया है। 

इससे पहले गुरुवार सुबह 33 वर्षीय कैरी जॉनसन को अस्पताल जाते हुए देखा गया। उनके साथ एक बॉडीगार्ड भी थी। अस्पताल में 57 वर्षीय प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी नजर आए। वे कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने चेहरे पर मास्क और हैट लगा रखी थी।  उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे, जिन्होंने उनका सूटकेस पकड़ रखा था। 57 वर्षीय बोरिस जॉनसन ने इसी साल मई में वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में एक छोटे से समारोह में 33 वर्षीय कैरी साइमंड्स के साथ शादी की थी। भारतीय मूल की पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर से तलाक के बाद जॉनसन की यह तीसरी शादी थी। मरीना व्हीलर से उनके चार बच्चे हैं। उनका एक और बेटा 2009 में हुआ था। बोरिस जॉनसन की पहली पत्नी एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से उनकी कोई संतान नहीं थी।

Latest Videos

170 वर्ष में चार बार पद पर रहते हुए पिता बने ब्रिटिश पीएम 
170 वर्षों में पद पर रहते हुए चार ब्रिटिश प्रधानमंत्री पिता बने हैं। इससे पहले पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ने मई 2000 में बेटे लियो को जन्म दिया था। डेविड कैमरन और उनकी पत्नी सामंथा ने 2010 में बेटी फ्लोरेंस को डाउनिंग स्ट्रीट में जन्म दिया था। इससे पहले, 19वीं शताब्दी में प्रधानमंत्री रहे लॉर्ड जॉन रसेल ने भी पद रहते हुए बच्चे को जन्म दिया था।   

यह भी पढ़ें
Storm Barra: बर्फीली तूफान से जमा ब्रिटेन; 130 की स्पीड की हवाओं और भारी बारिश से डरे लोग; देखें PICS
Helicopter Crash में एक मात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के 24 घंटे में तीन ऑपरेशन, अब बेंगलुरू में होगा इलाज

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता