WWE स्टार ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। करीब तीन सप्ताह पहले Crown Jewel इवेंट में ओबा फेमी के साथ मुकाबले के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। WWE ने मेडिकल समस्याओं को मौत की वजह बताया है, लेकिन दोनों घटनाओं का संबंध स्पष्ट नहीं किया। जानिए उनकी मौत, मेडिकल समस्याओं और WWE करियर से जुड़ी पूरी जानकारी।

WWE Star Bronson Reed Death: WWE के मशहूर रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका असली नाम जर्मेन हेली था। WWE ने शुक्रवार, 27 नवंबर को उनके निधन की पुष्टि की। कंपनी के मुताबिक, मेडिकल समस्याओं के चलते उनकी मौत हुई। खास बात यह है कि करीब तीन सप्ताह पहले सऊदी अरब में हुए Crown Jewel इवेंट के दौरान रीड गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पसलियों और किडनी में चोट आई थी। हालांकि, WWE ने अभी तक उनकी चोट और निधन के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है।

Bronson Reed Death: Crown Jewel में कैसे घायल हुए थे रेसलर?

  • 7 नवंबर को रियाद में हुए Crown Jewel इवेंट में रीड का कोई मुकाबला तय नहीं था, लेकिन वह टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान रिंग में पहुंच गए।
  • मुकाबले में ओबा फेमी ने रीड को एंट्रेंस स्टेज से नीचे टेबलों पर पटक दिया था।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उनकी कई पसलियां टूट गईं और किडनी में गंभीर चोट आई।
  • चोट के कारण उन्हें सऊदी अरब के अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। WWE की मेडिकल टीम भी उनके साथ थी।
  • इलाज और सर्जरी के बाद वह 18 नवंबर के आसपास घर लौटे थे।

WWE Star Death: क्या चोट बनी मौत की वजह?

  • WWE ने निधन की वजह केवल मेडिकल समस्याएं बताई हैं। मौत का सटीक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया।
  • कंपनी ने Crown Jewel की चोटों और निधन के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है।
  • रीड के परिवार में उनकी गर्भवती पत्नी पेज और एक बेटी हैं। WWE ने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई है।

Bronson Reed Career: ऐसा रहा WWE का सफर

रीड ने 2007 में रेसलिंग करियर शुरू किया और 2019 में WWE से जुड़े। उन्होंने NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीती। 2021 में रिलीज होने के बाद NJPW और इम्पैक्ट में जोनाह नाम से काम किया। दिसंबर 2022 में WWE में वापसी की और 2024 में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीता। वह हाल में 'द विजन' ग्रुप का हिस्सा थे।