ईरान के AI वीडियो में अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट और स्पेसएक्स पर ड्रोन हमलों के दृश्य दिखाकर हर्जाने की चेतावनी दी गई है। जानें स्कूल हमले के आरोपों और जनवरी 2027 तक सैन्य अभियान की फंडिंग पर डोनाल्ड ट्रम्प के बयान की पूरी खबर।

Iran AI Video: ईरान के सरकारी मीडिया ने एक AI वीडियो के जरिए अमेरिकी टेक कंपनियों को सीधे निशाने पर लिया है। क्लिप में अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट और स्पेसएक्स के दफ्तरों पर ड्रोन हमलों के दृश्य दिखाए गए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मेहर न्यूज़ एजेंसी ने गुरुवार को यह वीडियो टेलीग्राम पर डाला। इसमें युद्ध में कथित भूमिका के बदले हर्जाना और 'पश्चाताप या विनाश' चुनने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, नैरेटर यह भी कहता है कि आम अमेरिकी नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

Iran AI Video: टेक कंपनियों को क्यों दी गई धमकी?

  • ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को टेलीग्राम पर यह AI वीडियो जारी किया।
  • इसमें अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और एलन मस्क की स्पेसएक्स के मुख्यालयों पर ड्रोन हमले और धमाके दिखाए गए हैं।
  • वीडियो में अंग्रेजी नैरेटर कहता है, 'हम अपने बच्चों के हत्यारों को बख्शेंगे नहीं।'
  • अमेरिकी नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाने की बात कहते हुए कंपनियों को चेतावनी दी गई है।
  • वीडियो के अंत में संदेश है- 'पश्चाताप या विनाश? अमेरिका, चुनाव तुम्हारा है।'
Scroll to load tweet…

Minab School Attack: 165 छात्राओं की मौत का आरोप

  • ईरानी मीडिया ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर अमेरिका और इजरायल की सैन्य इकाइयों के साथ गुप्त सहयोग का आरोप लगाया है।
  • वीडियो में 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान के मिनाब स्थित शजरे तैय्यबेह एलिमेंट्री स्कूल पर हुए हमले का जिक्र है।
  • संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के मुताबिक, स्कूल पर हमले में कम से कम 165 छात्राओं की मौत हुई थी।
  • वीडियो में पेंटागन की प्रेस रिलीज भी दिखाई गई है, जिसमें अमेजन वेब सर्विसेज, स्पेसएक्स और माइक्रोसॉफ्ट के साथ AI साझेदारी का उल्लेख है।

Trump on Iran War: जनवरी 2027 तक फंडिंग का दावा

  • ईरान की धमकी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी सैन्य अभियान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने 24 नवंबर को न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा था कि सैन्य अभियान के लिए जनवरी 2027 के अंत तक फंडिंग उपलब्ध है।
  • उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, एयर डिफेंस और नेतृत्व को भारी नुकसान पहुंचा है।
  • ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका जब चाहे सैन्य अभियान खत्म कर सकता है।
  • हालांकि, जनवरी 2027 तक फंडिंग होने का मतलब यह नहीं है कि युद्ध भी उसी समय खत्म हो जाएगा।