COVID 19 UPDATE: फिर एक दिन में मिले 20 हजार नए केस, लेकिन रिकवरी बढ़ने से एक्टिव केस घटकर 1.43 लाख पर आए

कोरोना संक्रमण के नए केस पिछले तीन दिनों से लगातार 20000 के ऊपर आ रहे हैं। इस बीच नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक  203.60 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इस समय एक्टिव केस घटकर 1.43 लाख पर आ गए हैं।

Amitabh Budholiya | Published : Jul 29, 2022 4:51 AM IST / Updated: Jul 29 2022, 10:24 AM IST

COVID 19 UPDATE: जैसा कि एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई थी कि जुलाई में कोरोना की चौथी लहर का असर दिख सकता है। इसके हिसाब से कोरोना संक्रमण के नए केस पिछले तीन दिनों से लगातार 20000 के ऊपर आ रहे हैं। इस बीच नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक  203.60 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। एक्सर्पट्स यह भी कह चुके हैं कि वैक्सीनेशन का दायरा पर्याप्त होने से संकमण का खतरा अब बड़ा नहीं होगा। इस समय एक्टिव केस घटकर 1.43 लाख पर आ गए हैं। पढ़िए देश में कोरोना संक्रमण की पूरी डिटेल्स...

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 203.60 Cr: देश में कोरोना वैक्सीन
29 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 203.60 करोड़ (2,03,60,46,307) से अधिक हो गया है। यह 2,69,13,617 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.88 करोड़ (3,88,69,424) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुआ है।

Latest Videos

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,43,988 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.33% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.48% है। पिछले 24 घंटों में 22,697 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,33,09,484 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 20,409 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,98,761 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.44 करोड़ (87,44,06,798) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविट रेट वर्तमान में 4.82% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 5.12% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट के पास 7.29 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज स्टोर में हैं
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 195.08 करोड़ (1,95,08,30,825) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से वैक्सीन डोज भेज रहा है। 7.29 करोड़ (7,29,71,110) से अधिक बिना इस्तेमाल की हुईं COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: संक्रमण के नए मामले फिर 20000 के पार, एक्टिव केस 1.46 लाख, वैक्सीनेशन 203.21 करोड़
World hepatitis day: कितनी खतरनाक है यह बीमारी, क्या है इसके लक्षण, जानें कब हो सकती है जानलेवा

 

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना