स्टुअर्ट ब्राड के साथ विवाद पर बोले अफ्रीकी कप्तान, मैं पीछे नहीं हटूंगा, बटलर वेबजह बीच में आया

Published : Jan 28, 2020, 11:32 AM ISTUpdated : Jan 28, 2020, 11:34 AM IST
स्टुअर्ट ब्राड के साथ विवाद पर बोले अफ्रीकी कप्तान, मैं पीछे नहीं हटूंगा, बटलर वेबजह बीच में आया

सार

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड से जुड़ी घटना केवल विरोधी टीम के सामने पीछे नहीं हटने का मामला था। 

जोहानिसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड से जुड़ी घटना केवल विरोधी टीम के सामने पीछे नहीं हटने का मामला था। डुप्लेसिस चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन ब्राड से बहस करते हुए बटलर से टकराते हुए दिखे। यह घटना तब घटी जब डुप्लेसिस और रासी वान डर डुसेन ने 92 रन की साझेदारी निभाकर इंग्लैंड को कुछ समय के लिये परेशानी में रखा था। इंग्लैंड ने यह मैच 191 रन से जीता।

डुप्लेसिस की इस आदत से परेशान थे खिलाड़ी 
ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के खिलाड़ी डुप्लेसिस की रक्षात्मक शॉट खेलने के बाद गेंद को उठाने की आदत से परेशान थे। सैम कुरेन का थ्रो उनके पैड पर लगने के बाद बहस हुई और डुप्लेसिस बटलर के पास जाते हुए दिखायी दे। डुप्लेसिस ने सोमवार को कहा, ‘‘यह मेरी आदत का हिस्सा है। अगर आप पिछले मैचों को देखेंगे तो पाएंगे कि मैं हमेशा मैच में किसी न किसी तरह से शामिल रहता हूं, टीम के अगुआ के तौर पर अपना जज्बा और यह दिखाने की कोशिश करता हूं कि आप विरोधी के सामने नहीं झुकते। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं ऐसा करना चाहता हूं लेकिन अगर मेरे साथ इस तरह की कुछ घटना होती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। इसलिए उसने (ब्राड) मेरे लिये कुछ कहा और मैंने उसका जवाब दिया। मुझे लगता है कि जोस या मुझे इसका पता नहीं है कि हमने एक दूसरे को स्पर्श किया था। ’’ डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘यह मेरे और ब्राड के बीच की बात थी और उसने हम दोनों के बीच पड़ने की कोशिश की। हमारी भावना दुर्भावनापूर्ण नहीं थी।’’

यह कोई मसला नहीं- जो रूट 
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि यह कोई मसला नहीं था और तब वह इस बात को लेकर चिंतित थे कि इससे डुप्लेसिस अधिक प्रतिबद्ध हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि फाफ खुद को मजबूत बनाकर क्रीज पर बने रहने के लिये इसका उपयोग कर रहा है। मेरी चिंता यह थी कि यह उनके पक्ष में जा सकता है। ’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IPL 2026 Points Table: आज शाम तय हो जाएगा प्लेऑफ का टिकट! समझिए CSK vs SRH के लिए क्यों Do or Die मैच
Yuzvendra Chahal: चहल को इंस्टाग्राम पर क्यों किया अनफॉलो? RJ महवाश ने बताई 'लड़ाई' की पूरी कहानी