सचिन-भज्जी के बाद हिटमैन रोहित शर्मा ने भी कुछ इस तरह पूरा किया युवी का चैलेंज

Published : May 17, 2020, 11:26 PM IST
सचिन-भज्जी के बाद हिटमैन रोहित शर्मा ने भी कुछ इस तरह पूरा किया युवी का चैलेंज

सार

रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे गेंद को बल्ले के हैंडर से नॉक करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 18 बार बड़े आराम से गेंद को नॉक किया।

स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना वायरस के कारण देश में इस वक्त लॉकडाउन है। ऐसे में क्रिकेट जगत के सितारे अपने घरों में ही कैद हैं। इस दौरान सारे टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं। या उन्हें टाल दिया गया है। लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिए खिलाड़ियों ने एक चैलेज शुरू किया है। जिसमें बल्ले के किनारे से गेंद को नॉक करने की चुनौती दी जा रही है। सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा और द टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह को नॉक करने की चुनौती दी थी। चुनौती दिए जाने के बाद सबसे पहले सचिन ने इसे शनिवार को ही पूरा कर लिया था। उसके बाद रविवार को हरभजन सिंह ने भी पूरा कर लिया और अब हिटमैन रोहित ने भी इस चैलेंज को पूरा कर लिया है। 

रोहित ने चैलेंज को किया पूरा
रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे गेंद को बल्ले के हैंडर से नॉक करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 18 बार बड़े आराम से गेंद को नॉक किया। इसके बाद उन्होंने इस चैलेंज के लिए श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और  अजिंक्य रहाणे को नॉमिनेट किया है। 


रोहित ने ट्विटर पर लिखा, 'युवराज स्टे ऐट होम चैलेंज के लिए मुझे नॉमिनेट करने का धन्यवाद। मैंने आपके चैलेंज को पूरा किया और अब मैं इसके लिए श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे को चुनौती देता हूं। अब आप तीनों की बारी है कि आप अपना स्किल दिखाएं।'

युवराज सिंह ने शुरू किया चैलेंज
सबसे पहले इस चैलेंज को युवराज सिंह ने शुरू किया था। और एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा था, मास्टर ब्लास्टर के लिए यह आसान होगा, रोहित भी इसे आसानी से कर लेंगे, पर हरभजन सिंह के लिए यह काम मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में वो खुद संक्रमण से बचने के लिए घर पर ही रहेंगे और तब तक रहेंगे जब तक ये जरूरी होगा।

सचिन ने आंखों पर पट्टी बांध कर किया था चैलेंज पूरा
सचिन ने युवी के चैलेंज को स्वीकार करते हुए कहा कि 'तुमने मुझे आसान काम दिया था अब मैं फिर से तुम्हें ये चैलेंज देता हूं। बतादें, सचिन जब इस चैलेंज को पूरा कर रहे थे तब उनके  आंखों पर पट्टी बंधी थी। हालांकि उन्होंने उस पट्टी को बाद में दिखाते हुए बताया कि कैसे उन्होंने ने इमें चीटिंग की है। 

भज्जी ने भी पूरा किया चैलेंज
हरभजन सिंह ने सबसे पहले युवराज सिंह को इस चैलेंज कि लिए धन्यवाद कहा। इसके बाद उन्होंने चैलेंज पूरा करते हुए सौरभ गांगुली, अनिल कुंबले और शिखर धवन को ऐसा करने के लिए नॉमिनेंट किया। 
 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 29May 2026: RR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 73वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: शतक से चूके, लेकिन इतिहास रच गए! वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया कमाल