तीन साल बाद किसी एक फॉर्मेट में संन्यास के बारे में सोचेंगे विराट, फिलहाल साल में 300 दिन खेल रहे क्रिकेट

Published : Feb 19, 2020, 02:41 PM IST
तीन साल बाद किसी एक फॉर्मेट में संन्यास के बारे में सोचेंगे विराट, फिलहाल साल में 300 दिन खेल रहे क्रिकेट

सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्कलोड के सवाल पर कहा कि अगले तीन साल तक वो तीनों फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने इसके लिए खुद को तैयार किया है और समय-समय पर मिलने वाले ब्रेक इसमें उनकी मदद करते हैं। 

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्कलोड के सवाल पर कहा कि अगले तीन साल तक वो तीनों फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने इसके लिए खुद को तैयार किया है और समय-समय पर मिलने वाले ब्रेक इसमें उनकी मदद करते हैं। टेस्ट सीरीज से पहले विराट ने कहा कि 3 साल बाद ही वो अपने वर्कलोड पर विचार करेंगे और फैसला लेंगे कि आगे उन्हें कैसे खेलना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 21 फरवरी से वेलिंगटन में खेला जाएगा। 

साल में 300 दिन क्रिकेट खेलते हैं विराट
विराट भारतीय क्रिकेट को लेकर काफी आगे तक की सोच रहे हैं। आने वाले तीन सालों में 2 T-20 और एक वनडे वर्ल्डकप भारत को खेलना है। वर्कलोट पर कोहली ने कहा कि इसे आप छुपा नहीं सकते हैं, उन्हें क्रिकेट खेलते लगभग 8 साल हो चुके हैं। साल में 300 दिन क्रिकेट खेलना होता है। हर समय वर्कलोड में कोई फर्क नहीं होता। 

ब्रेक से मिलती है मदद
टीम इंडिया के कप्तान ने वर्कलोड पर कहा कि एक टाइम के बाद आपका शरीर कुछ भी ग्रहण नहीं कर सकता। 34 या 35 साल की उम्र में भी यह स्थिति आ सकती है, पर विराट आने वाले तीन सालों तक सभी फॉर्मेट खेलते रहेंगे। हालांकि समय-समय पर मिलने वाले ब्रेक इसमें उनकी खासी मदद करते हैं। खासकर वो खिलाड़ी जो तीनो फॉर्मेट खेलते हैं, वो ज्यादा ब्रेक लेते हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर ब्रेक मिलने से उन्हें वर्कलोड मैनेज करने में खासी मदद मिलती है। 

पृथ्वी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद
विराट ने कहा कि पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ी प्रतिभावान हैं और ऑस्ट्रेलिया के चुनौती भरे हालातों में भी इनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। न्यूजीलैंड दौरे पर भी कोहली को इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि इस बात के साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दे दिए कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम इन्ही दोनों खिलाड़ियों के साथ खेलेगी और बेहतरीन लय में  चल रहे शुभमन गिल को अभी इंतजार करना पड़ेगा। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें कौन खेलेगा Qualifier 1?
Sophie Dhawan: कौन हैं शिखर धवन की पत्नी सोफी? इंडोनेशिया में कर रहीं खास पूजा