लॉकडाउन में माता पिता से दूर है यह भारतीय क्रिकेटर, सुबह 5 बजे से उठाकर पत्नी करवाती हैं घर की सफाई

टीम इंडिया के टेस्ट वाइस कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने भी ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए इस दौरान उन्होंने कई मजेदार खुलासे भी किए। साथ ही उन्होंने बताया कि इस लॉकडाउन में वो अपने माता पिता से भी दूर हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2020 4:24 AM IST / Updated: Apr 08 2020, 10:33 AM IST

नई दिल्ली. 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते पूरे देश में हर व्यक्ति अपने घर के अंदर कैद हो चुका है। खेल से जुड़े सभी इवेंट या तो टाल दिए गए हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है। इसके चलते टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अपने घर के अंदर बैठने पर मजबूर हैं। इस दौरान ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अच्छा खासा समय बिता रहे हैं और फैंस को उनसे जुड़ी नई बातें जानने को मिल रही हैं। टीम इंडिया के टेस्ट वाइस कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने भी ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए इस दौरान उन्होंने कई मजेदार खुलासे भी किए। साथ ही उन्होंने बताया कि इस लॉकडाउन में वो अपने माता पिता से भी दूर हैं। 

घर में यह टास्क दे रही हैं राधिका 
ट्विटर में रहाणे की एक फैन ने उनसे पूछा कि आपकी शादी हो चुकी है। ऐसे में आपकी पत्नी क्वारेंटाइन के दौरान आपको क्या टास्क देती हैं। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि घर की सफाई करने में वो उनकी मदद करते हैं और खाना बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। रहाणे ने इससे पहले भी चावल की एक डिश बनाई थी और सोशल मीडिया पर उसकी फोटो भी शेयर की थी। 

क्वारेंटाइन टाइम में भी सुबह 5 बजे उठ जाते हैं रहाणे 
अजिंक्य से उनके एक और फैन ने पूछा कि आपका क्वारेंटाइन शेड्यूल क्या है? इसके जवाब में इस भारतीय क्रिकेटर ने बाताया कि वो सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और पढ़ाई करते हैं। इसके बाद वर्कआउट और फिर पत्नी की मदद करते हैं। बेटी के साथ खेलते हैं और अपने माता पिता के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हैं। कई बार खाना भी बनाते हैं और फिर खाते हैं। 

बता दें कि रहाणे लंबे समय से भारतीय वनडे टीम से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 16 फरवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। न्यूजीलैंड दौरे में रोहित और धवन के चोटिल होने के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता था, पर चयनकर्ताओं ने युवा चेहरों पर दांव खेलना बेहतर समझा, जिसके बाद भारतीय वनडे टीम में उनकी वापसी की उम्मीदें और कमजोर हो गई हैं। हालांकि, IPL में अच्छा प्रदर्शन करके रहाणे सभी को प्रभावित कर सकते हैं और टीम में फिर से जगह बना सकते हैं।   

Share this article
click me!