IPL 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खोज निकाला मार्क वुड का विकल्प

Published : Mar 22, 2022, 02:24 PM ISTUpdated : Mar 22, 2022, 02:45 PM IST
IPL 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खोज निकाला मार्क वुड का विकल्प

सार

Indian Premier League 2022: आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) को इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) के बाहर होने से करारा झटका लगा है। अब टीम इस नुकसान की भरपाई करने में जुटी है। ताजा जानकारी के मुताबिक लखनऊ फ्रेंचाइजी एंड्रयू टाय (Andrew Tye) को मार्क की जगह मौका दे सकती है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का अगला सीजन शुरू होने में केवल पांच ही दिन शेष हैं। आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) को इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) के बाहर होने से करारा झटका लगा है। अब टीम इस नुकसान की भरपाई करने में जुटी है। ताजा जानकारी के मुताबिक लखनऊ फ्रेंचाइजी एंड्रयू टाय (Andrew Tye) को मार्क की जगह मौका दे सकती है। 

जल्द हो सकता है आधिकारिक ऐलान 

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम ने इस बार में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जल्द ही इसके आसार हैं कि फ्रेंचाइजी इस बारे में घोषणा कर दे। वैसे फ्रेंचाइजी को मार्क का विकल्प ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे पूर्व लखनऊ ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद को अप्रोच किया था। हालांकि वहां दिक्कत ये सामने आई कि अहमद को बांग्लादेश बोर्ड से एनओसी नहीं मिली। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: केएल राहुल ने बताई लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने की वजह

लखनऊ के लिए मुश्किल होगी मार्क वुड की भरपाई 

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने फरवरी में आईपीएल 2022 के लिए हुई मेगा नीलामी में मार्क वुड को 7 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि खर्च कर खरीदा था। एक रणनीति के तहत उन्हें दल में जोड़ा गया था, लेकिन उनके चोटिल होने से फ्रेंचाइजी की तैयारियों को जोरदार झटका लगा है। अब भले ही उनकी जगह दूसरा कोई गेंदबाज टीम में खेले, लेकिन मार्क वुड जैसे स्तर के खिलाफ का न खेलना टीम के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

पहले मैच में गुजरात से भिड़ेगी लखनऊ टीम 

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। लीग का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से करेगी। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: आरसीबी कैंप में शामिल हुआ ये सुपरस्टार, अब बल्ले से धमाल मचाने को है बेताब

IPL 2022: रोहित शर्मा ने मारे हैं विराट से 17 छक्के ज्यादा, चौकों के मामले में कोहली अव्वल, देखें- रोचक आंकड़े

IPL 2022: Mumbai Indians को एक जगह पर मिलेगी शाही सुविधाएं, जानें 13,000 वर्ग मीटर में फैले MI Arena की खासियत

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच