डेविड वॉर्नर को दर्शक ने धोखेबाज कहा, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने दिया मजेदार रिएक्शन

Published : Sep 07, 2019, 06:48 PM IST
डेविड वॉर्नर को दर्शक ने धोखेबाज कहा, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने दिया मजेदार रिएक्शन

सार

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ स्लेजिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि, वे इन सभी को आसानी से सहन कर लगातार शांत रहने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह का मामला ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले जा रहे चौथे मैच के तीसरे दिन भी सामने आया।

लंदन. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ स्लेजिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि, वे इन सभी को आसानी से सहन कर लगातार शांत रहने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह का मामला ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले जा रहे चौथे मैच के तीसरे दिन भी सामने आया। इस दौरान उन्हें एक इंग्लैंड के दर्शक ने धोखेबाज कहकर गाली दी, इसका उन्होंने अलग ही तरह से जवाब दिया।

2018 में द.अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग मामले में 1 साल के प्रतिबंध के बाद वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज से ही वापसी की। चौथे टेस्ट के तीसरे दिन जब वे ड्रेसिंग रूम से मैदान जा रहे थे, उसी वक्त उन्हें एक दर्शक ने गाली देते हुए धोखेबाज कह दिया। हालांकि, वॉर्नर ने इसके जवाब में जोर से चिल्लाते हुए उस दर्शक को ऑल द बेस्ट भी कहा।

पहले टेस्ट में दिखाई थी जेब
एशेज के पहले टेस्ट मैच में जब उन्हें दर्शकों ने सेंडपेपर को लेकर चिढ़ाया था, तब उन्होंने अपनी दोनों जेब दिखाकर दर्शकों का मुंह बंद करा दिया था। 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs SL T20 World Cup Result: कल का मैच कौन जीता? जिम्बाब्बे बनाम श्रीलंका
ZIM vs SL: ऑस्ट्रेलिया के बाद जिम्बाब्बे ने लगा दी श्रीलंका की 'लंका', T20 वर्ल्ड कप में SHOCKING उलटफेर