विराट ने भुवनेश्वर कुमार की बॉलिंग से की इस खिलाड़ी की तुलना, कहा-शानदार प्रदर्शन

Published : Sep 06, 2019, 03:24 PM IST
विराट ने भुवनेश्वर कुमार की बॉलिंग से की इस खिलाड़ी की तुलना, कहा-शानदार प्रदर्शन

सार

बेंगलुरु. पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 आई में शानदार प्रदर्शन के बाद दीपक चाहर की नजर आगामी साउथ अफ्रीका में होने वाली टी-20 आई सीरीज पर है।

बेंगलुरु. पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20I में शानदार प्रदर्शन के बाद दीपक चाहर की नजर आगामी साउथ अफ्रीका में होने वाली टी-20 आई सीरीज पर है। भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का कहना है कि वे 15 सितंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे।

वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप 
27 वर्षीय चाहर ने तीसरे और अंतिम टी 20 मैच में वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर भारत को जीत दिलाई, और इस स्किल्स के लिए कप्तान विराट कोहली को धन्यवाद दिया।

दीपक की बॉलिंग भुवनेश्वर की तरह-विराट
उनके इस प्रदर्शन की विराट ने तारीफ की और कहा उनकी बॉलिंग स्किल की तुलना भुवनेश्वर कुमार के साथ की। कोहली ने मैच के बाद कहा कि "उन्होंने वास्तव में काफी आक्रामक तरीके से खेला और बेट्समैन को परेशानी में डाल दिया। जिस तरह से वह स्विंग करतें हैं और जिस तरह बॉलिंग करते हैं उससे बल्लेबाज को काफी परेशानी में डाल देते हैं। यह उनकी यूएसपी है।"

मैन ऑफ द मैच हर खिलाड़ी का सपना-चाहर
चाहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ मिले मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था। जिसको लेकर उन्होंने कहा, "हर भारतीय क्रिकेटर का सपना होता है इस खिताब को पाना।" उन्होंने कहा "कोहली मुझ पर भरोसा कर सकते हैं मैं अपने इस प्रदर्शन को जारी रखूंगा।"

PREV

Recommended Stories

क्या शुभमन गिल ने जानबूझकर यह हरकत की? T20 वर्ल्ड कप जीत के पोस्ट पर भड़के फैंस
IPL 2026 New Rules: पिच और प्रैक्टिस पर BCCI का बड़ा फैसला, टीमों को मानने होंगे ये सख्त नियम