2022 ए लवस्टोरी: कौन हैं नसीम शाह, जिनपे आया उर्वशी रौतेला का दिल, फैंस ने हाथ जोड़ कहा-हमारे लड़के से दूर रहो

Published : Sep 08, 2022, 11:24 AM ISTUpdated : Sep 08, 2022, 11:34 AM IST
2022 ए लवस्टोरी: कौन हैं नसीम शाह, जिनपे आया उर्वशी रौतेला का दिल, फैंस ने हाथ जोड़ कहा-हमारे लड़के से दूर रहो

सार

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम फाइनल के रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन इस साल एक और लवस्टोरी परवान चढ़ते दिख रही है। हालांकि यह खबर लाखों भारतीय फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि जिस भारतीय सेलीब्रिटी का दिल एक क्रिकेटर पर आया है, वह पाकिस्तान का है। 

Urvashi Rautela Naseem Shah. एशिया कप 2022 में भारत की हार तो याद रहेगी ही एक और बात है, जिसके लिए फैंस इसे याद रखेंगे। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के ट्यूनिंग हमेशा देखी जाती है। जब भी पंत मैदान पर होते हैं तो उर्वशी स्टेडियम से उन्हें चियर करते दिख ही जाती हैं। लेकिन फैंस के लिए जो चौंकाने वाली बात है, वो यह है कि उर्वशी रौतेला का दिल एक पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आ गया है। जिसके बाद तो मानों सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। लोग उर्वशी रौतेला के साथ ही ऋषभ पंत को भी ट्रोल कर रहे हैं। आप भी जानें आखिर ऐसा क्या हुआ कि उर्वशी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। 

क्यों निशाने पर हैं उर्वशी रौतेला
भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह स्माइल करते नजर आ रहे हैं। वहीं उर्वशी रौतेला स्टेडियम में बैठकर मुस्कुरा रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में आतिफ असलम का लव सांग बज रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद उर्वशी रौतेला को ट्रोल किया जा रहा है। उर्वशी रौतेला और पंत के बीच का कोल्ड वार अब लव ट्रायंगल में बदलता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं। 

पाकिस्तानी कप्तान कर रहे गुजारिश
सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का वीडियो वायरल होने के बाद भारत-पाकिस्तान के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं एक मीम में यह दिखाया गया है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम उर्वशी रौतेला के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। वे कह रहे हैं कि हमारे लड़के से दूर रहो। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि एक दम सही कह रहे हैं बाबर आजम। क्योंकि उर्वशी रौतेला ने पहले ही ऋषभ पंत की बैटिंग की वॉट लगा रखी है। एशिया कप में पंत को दो बार मौका मिला लेकिन वे पूरी तरह से फेल नजर आए। पाकिस्तान के कई फैन उर्वशी को नसीम से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। 

कौन हैं नसीम शाह
पाकिस्तान के इस युवा सनसनी को अब पूरी दुनिया जान गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जब पाकिस्तान 9 विकेट गंवाकर हार की दहलीज पर खड़ा था तो यह युवा गेंदबाज बैटिंग के लिए आया। किसी ने नहीं सोचा था कि ये अपना विकेट भी बचा पाएगा लेकिन इसका उल्टा हुआ। नसीम शान ने केवल विकेट बचाया बल्कि 2 शानदार छक्के मारकर पाकिस्तान को अप्रत्याशित जीत दिला दी। वहीं क्रिकेट फैंस का कहना है कि उर्वशी के प्यार में पड़ने के बाद पंत की बैटिंग काबिलियत भी नसीम शाह में आ गई है। 

यह भी पढ़ें

Asia Cup: आउट होने के बाद हाथापाई पर उतरा पाकिस्तानी बल्लेबाज, बैट लेकर अफगान खिलाड़ी को मारने दौड़ा
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Shikhar Dhawan Divorce Case: शिखर धवन की बड़ी जीत, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तगड़ा झटका
SL vs NZ LIVE: जानें कहां देखें श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड का 'मस्ट-विन' मैच