करियर की शुरुआत में सिर्फ 30 लाख कमाना चाहते थे धोनी, अब हर साल की कमाई 800 करोड़ के करीब

Published : Mar 29, 2020, 04:43 PM IST
करियर की शुरुआत में सिर्फ 30 लाख कमाना चाहते थे धोनी, अब हर साल की कमाई 800 करोड़ के करीब

सार

धोनी अपने करियर की शुरुआत में सिर्फ 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे। और अपने घर में सुकून के साथ रहना चाहते थे। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया है। 

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी की मौजूदा सालाना कमाई 800 करोड़ के करीब है। दुनिया का हर बड़ा ब्रांड उनके साथ जुड़ना चाहता है। इतनी ज्यादा कमाई होने के बावजूद धोनी ने कोरोना के खिलाफ बचाव कार्य के लिए कोई दान नहीं किया है, जिसके कारण उन्हें आलोचना का सामना भा करना पड़ रहा है, पर यही धोनी अपने करियर की शुरुआत में सिर्फ 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे। और अपने घर में सुकून के साथ रहना चाहते थे। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में सभी को इस बात की जानकारी दी। वसीम यहां धोनी के साथ अपनी पुरानी याद शेयर कर रहे थे। 

ट्विटर पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए वसीम जाफर ने लिखा "अपने करियर के शुरुआत में पहले या दूसरे साल में उन्होंने कहा था वो अपने करियर में क्रिकेट खेलकर 30 लाख रुपए कमाना चाहते हैं और अपनी बाकी की जिंदगी रांची में जाकर सुकून के साथ बिताना चाहते हैं।"

ट्विटर ट्रेंड में सामने आई मजेदार कहानी 
कोरोना वायरस के कारण अब सभी तरह के क्रिकेट इवेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें टाल दिया गया है। देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। इस वजह से सभी क्रिकेटर अपने घरों में कैद हैं और सोशल मीडिया पर समय बिता रहे हैं। इसी वजह से ट्विटर पर कई सेलिब्रिटी लोगों के सवालों का जवाब भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में वसीम जाफर ने भी आस्क वसीम शुरू किया था। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि धोनी के साथ जुड़ी अपनी कोई याद साझा करें, जिसके जवाब में वसीम जाफर ने बताया कि धोनी अपने करियर के शुरुआती दिनों में सिर्फ 30 लाख रुपए कमाना चाहते थे। 

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं। एक साधारण परिवार में पैदा होकर सेलिब्रिटी बनने तक का सफर तय करने वाले धोनी एक क्रिकेटर के रूप में सब कुछ हासिल कर चुके हैं। उनकी सालाना कमाई 800 करोड़ के करीब है। दुनिया का हर मल्टीनेशनल ब्रांड उन्हें अपना ब्रांडएंबेसडर बनाना चाहता है, क्योंकि दुनियाभर में युवाओं के बीच उनका खासा क्रेज है। IPL में भी उन्हें हर साल 17 करोड़ के करीब कमाई होती है। वो झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी भी रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी के साथ भी विज्ञापनों में काम किया है और उन विज्ञापनों से साक्षी की कमाई में भी इजाफा हुआ है। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच