क्रिकेट आस्ट्रेलिया टीम ने लिया फैसला, अब महिलाओं को भी जीतने पर मिलेगी इतनी धनराशी

Published : Oct 15, 2019, 06:06 PM IST
क्रिकेट आस्ट्रेलिया टीम ने लिया फैसला, अब महिलाओं को भी जीतने पर मिलेगी इतनी धनराशी

सार

आस्ट्रेलियाई महिला टी20 टीम को पुरूष टीम के बराबर मिलेगी नामी राशि। अध्यक्ष केविन राबर्ट्स ने कहा, भेदभाव को खत्म करना चाहते हैं।

सिडनी: आस्ट्रेलिया महिला टीम ने कहा कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए वह इनामी राशि को बढ़ाकर पुरुष टीम के बराबर करेगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अगले साल से महिला प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि में 320 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का फैसला भी किया था। आस्ट्रेलिया में 2020 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के विजेता को अब दस लाख डालर और उप विजेता को पांच लाख डालर की राशि मिलेगी।

भेदभाव खत्म करने का है मकसद- अध्यक्ष केविन राबर्ट्स

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि वह महिला टीम के लिए अतिरिक्त राशि जारी करेगा जिससे वह पुरुषों को मिलने वाले पुरस्कार राशि के बराबर हो पाए। अगर महिला टीम अगले साल विश्व कप जीतती है तो आस्ट्रेलियाई बोर्ड उसे अतिरिक्त छह लाख डालर देगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अध्यक्ष केविन राबर्ट्स ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम वादे को पूरा कर रहे हैं जिसमें टी20 विश्व कप जीतने पर महिला टीम को पुरुष टीम के बराबर पुरस्कार राशि देना शामिल है।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि हम अपने प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के वित्तीय मामले को मजबूत करना चाहते है। इसमें हमें लंबा सफर तय करना है और हम अपने खिलाड़ियों के बीच के लैंगिग भेदभाव को खत्म करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

KKR vs PBKS Weather Update: कोलकाता में आज मैच होगा या धुल जाएगा? टॉस से पहले जान लें ईडन गार्डन्स का मिजाज
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 6th April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल