शाकिब से जबरदस्ती टेस्ट दिलवा रहा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

Published : Sep 12, 2019, 07:36 PM IST
शाकिब से जबरदस्ती टेस्ट दिलवा रहा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

सार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक शाकिब अल हसन को जबरदस्ती बांग्लादेश टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। शाकिब टेस्ट फॉर्मेट से आराम भी चाहते हैं, इसके बावजूद न सिर्फ उनको टेस्ट खेलना पड़ रहा है, बल्कि टीम की कप्तानी भी करनी पड़ रही है।


ढाका. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक शाकिब अल हसन को जबरदस्ती बांग्लादेश टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। शाकिब टेस्ट फॉर्मेट से आराम भी चाहते हैं, इसके बावजूद न सिर्फ उनको टेस्ट खेलना पड़ रहा है, बल्कि टीम की कप्तानी भी करनी पड़ रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड प्रमुख नजमुल हसन ने खुलासा करते हुए कहा कि शाकिब अल हसन पांच दिवसीय क्रिकेट प्रारूप नापसंद होने के बावजूद टेस्ट कप्तान बने रहेंगे।

कप्तानी से हटना चाहते हैं शाकिब 
इस हफ्ते अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद शाकिब ने कप्तानी पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। नजमुल ने स्वीकार किया कि इस आल राउंडर ने पांच दिवसीय क्रिकेट में ज्यादा उत्साह या दिलचस्पी नहीं दिखायी थी। नजमुल ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, हमने देखा कि उसकी टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। आपने ऐसा हमारे विदेशी दौरों पर देखा होगा, वह टेस्ट के दौरान ब्रेक लेना चाहता था। उसकी भले ही इसमें कम दिलचस्पी हो। लेकिन हमने यह नहीं सुना कि उसकी कप्तानी करने में कम दिलचस्पी है। अगर वह कप्तान है तो उसे खेलना ही होगा। अगर आप कप्तान नहीं हो तो आप मैच से बाहर हो सकते हो। अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रही अफगानिस्तान से मिली हार के बाद शाकिब ने कहा था कि वह अब टेस्ट में टीम की अगुवाई नहीं करना चाहते।  

(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 14 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 13th April 2026: SRH vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 21वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच