टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दी। ब्रायन बेनेट ने 63* रन बनाए। इससे पहले टीम ऑस्ट्रेलिया को भी हरा चुकी है। अब सुपर-8 में उसका मुकाबला भारत से होगा।

ZIM vs SL Match Result: आईसीसी T20 World Cup में जिम्बाब्बे ने लगातार दूसरे मैच में एक पूर्व वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को हरा दिया है। गुरुवार 19 फरवरी को खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 2014 की चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी। इससे पहले 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था। अब जिम्बाब्वे 26 फरवरी को सुपर-8 में टीम इंडिया से भिड़ेगी।

Zimbabwe Chase: 179 रन का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जवाब में 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

ओपनर बेनेट बने मैच के हीरो

जिम्बाब्बे की ओर से ओपनर ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने महीश तीक्ष्णा की गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया। बेनेट ने 48 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। उनके अलावा कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन की अहम पारी खेली, जबकि तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से दशुन हेमंथा ने 2 विकेट लिए।

Sri Lanka Innings: निसांका की फिफ्टी, टीम 178 तक पहुंची

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर पथुम निसांका ने 41 गेंदों पर 62 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं पवन रत्नायके ने 44 रन जोड़े। जिम्बाब्वे की ओर से तीन गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एक विकेट रायन बर्ल के खाते में गया।

Super-8 Clash: अब भारत से मुकाबला

लगातार दो बड़ी जीत के बाद जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। हालांकि, अब उसका मुकाबला सुपर-8 में अब तक की सबसे मजबूत टीम इंडिया से 26 फरवरी को होगा। जिम्बाब्बे की इस टीम से चेन्नई में बेहद रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।