शाकिब की गैरमौजूदगी में होगा बांग्लादेश का असली टेस्ट

Published : Nov 14, 2019, 12:11 AM IST
शाकिब की गैरमौजूदगी में होगा बांग्लादेश का असली टेस्ट

सार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार से इंदौर में शुरू हो रहा है। भारत का यह नया टेस्ट वेन्यू टीम इंडिया के लिए बहुत लकी साबित हुआ है।

इंदौर. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार से इंदौर में शुरू हो रहा है। भारत का यह नया टेस्ट वेन्यू टीम इंडिया के लिए बहुत लकी साबित हुआ है। यहां खेले गए 7 मैचों में भारत ने सभी मैच जीते हैं। टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद भारत कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारा है और टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल पर टॉप में है।  

एकमात्र टेस्ट में शानदार है रोहित और रहाणे का रिकॉर्ड 
इंदौर के होल्कर मैदान में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। इस मैच में भारतीय कप्तान कोहली और टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे का रिकॉर्ड शानदार है। इस मैच में कोहली ने 211 रनों की शानदार पारी खेली थी और रहाणे ने अपने करियर का सबसे बड़ा स्कोर 188 रन भी इसी मैच में बनाया था। इन दोनों के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। अश्विन ने दूसरी पारी में 59 रन देकर 7 विकेट लिए थे। एक पारी में यह अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। पहली पारी में भी अश्विन ने 6 विकेट लिए थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारत ने 321 रनों से जीत हासिल की थी। रनों के लिहाज से यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पुजारा ने भी मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा था। 

सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से कमजोर बांग्लादेश 
बांग्लादेश के प्रमुख खिलाड़ी शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल के बिना बांग्लादेश की टीम काफी कमजोर नजर आ रही है। हालांकि बांग्लादेश के युवा खिलाड़ियों ने T-20 में शानदार खेल दिखाया था और शाकिब की कमी नहीं खलने दी थी, पर टेस्ट क्रिकेट में भारत की फुल स्ट्रेंथ टीम के सामने अच्छा खेल दिखाना आसान नहीं होगा। भारतीय टीम में विराट कोहली की वापसी हुई है। इससे भारत और भी मजबूत हुआ है। हालांकि बांग्लादेश से अफ्रीका की तुलना में बेहतर खेल की उम्मीद की जा रही है।  

बल्लेबाजों को मदद करेगी इंदौर की पिच 
इंदौर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद करती है। यहां खेले गए सभी सीमित ओवर के मैचों में बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया है और हमेशा यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। रोहित,रहाणे, पुजारा और कप्तान कोहली का रिकॉर्ड इस मैदान पर शानदार है। हालांकि यह पिच तीसरे स्पिन गेंदबाजों को मदद करना शुरू कर देती है। इस मैदान पर खेले गए एकमात्र टेस्ट में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की थी और मैन ऑफ द मैच बने थे।   

टीमें इस प्रकार हैं -

भारत-12 : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, आर. अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा , कुलदीप यादव. रिजर्व : शुभमन गिल, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत

बांग्लादेश : मोमिनुल हक (कप्तान), इमरुल काएस, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, नईम हसन, सैफ हसन, शादमान इस्लाम, तैजुल इस्लाम, अबु जाएद, इबादत हुसैन, मोसद्देक हुसैन सैकत

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19th April 2026: KKR vs RR and PBKS vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 28-29वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच