बीसीसीआई के सेंट्रल कान्ट्रैक्ट में नहीं मिली बराबरी, जानें मेंस क्रिकेटरों के सामने कहां ठहरती हैं महिलाएं

Published : Oct 28, 2022, 02:01 PM IST
बीसीसीआई के सेंट्रल कान्ट्रैक्ट में नहीं मिली बराबरी, जानें मेंस क्रिकेटरों के सामने कहां ठहरती हैं महिलाएं

सार

बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों को मिलने वाली मैच फीस को पुरूष क्रिकेटरों के बराबर करने का ऐलान कर दिया है। यह भारत में पेशेवर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ा कदम है और इसका महिला क्रिकेटरों ने भी स्वागत किया है।  

BCCI Equity Pay Policy. बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों को मिलने वाली मैच फीस को पुरूष क्रिकेटरों के बराबर करने का ऐलान कर दिया है। यह भारत में पेशेवर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ा कदम है और इसका महिला क्रिकेटरों ने भी स्वागत किया है। लेकिन अभी भी सेंट्रल कांन्ट्रैक्ट में महिला क्रिकेटरों का बराबरी का दर्जा नहीं दिया गया है और वहां बड़ी असमानता बनी हुई है। आइए जानते हैं सेंट्रल कांन्ट्रैक्ट में क्या है महिला-पुरूष क्रिकेटर्स का हाल...

क्या होता है सेंट्रल कांन्ट्रैक्ट
बीसीसीआई देश के पुरूष और महिला क्रिकटर्स के साथ एनुअल सेंट्रल कांन्ट्रैक्ट करता है। यह हर साल रिन्यू किया जाता है। हर साल खिलाड़ियों की परफार्मेंस और क्लास के आधार पर ग्रेड को बढ़ाया या घटाया जाता है जिसके लिए बीसीसीआई प्लेयर्स को मोटी रकम देता है। फिलहाल पुरूष खिलाड़ियों का ए प्लस, ए, बी, सी कुल चार कैटेगरी है। जबकि महिला क्रिकटर्स के लिए ए, बी और सी यानि कुल 3 कैटेगरी में कांन्ट्रैक्ट किया जाता है। इसकी सालाना रकम की बात करें तो पुरूषों की सी कैटेगरी के बराबर भी महिलाओं की ए कैटगरी को भुगतान नहीं किया जाता।

महिलाओं को किस ग्रेड में कितना पेमेंट

  • ए ग्रेड की महिला खिलाड़ी को हर साल 50 लाख रुपए मिलते हैं
  • बी ग्रेड की महिला क्रिकेटर को हर साल 30 लाख रुपए मिलते हैं
  • सी ग्रेड की महिला क्रिकेटर को हर साल 10 लाख रुपए मिलते हैं

अब कितनी मिलेगी मैच फीस

  • नई पॉलिसी के बाद टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए मिलेंगे
  • नई पॉलिसी के बाद वन डे मैच के लिए 06 लाख रुपए मिलेंगे
  • नई पॉलिसी के बाद टी20 मैच के लिए 03 लाख रुपए मिलेंगे

न्यूजीलैंड में पहले से लागू हैं नियम 
बीसीसीआई की नई पॉलिसी के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ा कदम है। हालांकि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस साल की शुरूआत में महिला क्रिकेटर्स की फीस बढ़ाने का काम किया है। इसके बाद न्यूजीलैंड में महिला और पुरूष क्रिकेट प्लेयर्स को समान मैच फीस मिलती है।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: भारत बनाम नीदरलैंड मैच में इस ऑस्ट्रेलियाई एंकर ने लगाया ग्लैमर का तड़का, 7 लेटेस्ट PHOTOS
 

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Sooryavanshi Record: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल