T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगी।
SA vs NZ Semi final Today Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मैच का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा। दोनों टीमें इससे पहले टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भिड़ चुकी हैं, जहां साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की थी।
Aiden Markram की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। अगर साउथ अफ्रीका यह मैच जीतता है, तो वह लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना लेगा। दूसरी ओर, Mitchell Santner की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी।
SA vs NZ सेमीफाइनल मैच कब होगा?
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड, T20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार, 4 मार्च (IST) को खेला जाएगा। यह बड़ा मुकाबला भारत के कोलकाता स्थित ऐतिहासिक Eden Gardens में खेला जाएगा। यह मैदान बड़े मैचों और रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है। साउथ अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
SA vs NZ मैच लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
इस हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा।
SA vs NZ मैच लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। दर्शक मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच का आनंद ले सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंड : टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची/जैकब डफी, जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन


