BCCI ने जारी की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 4 कैटेगरी में कुल 27 खिलाड़ियों का नाम, धोनी के साथ करार खत्म

Published : Jan 16, 2020, 09:34 PM ISTUpdated : Jan 16, 2020, 10:17 PM IST
BCCI ने जारी की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 4 कैटेगरी में कुल 27 खिलाड़ियों का नाम, धोनी के साथ करार खत्म

सार

धोनी पिछले साल तक ए ग्रेड में थे जिन्हें सालाना पांच करोड़ रूपये मिलते थे। कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ए प्लस ग्रेड में बने हुए हैं जिन्हें हर साल सात करोड़ रूपये मिलते हैं। 

नई दिल्ली. गुरूवार को BBCI ने सितंबर 2020 तक के लिए खिलाड़ियों के साथ अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कुल 4 कैटगरी थी , जिसमें 27 खिलाड़ियों का नाम था। महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस सूची से बाहर था, जिससे भारत के पूर्व कप्तान के भविष्य को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई है। धोनी ने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद क्रिकेट नहीं खेला है।

कोहली, रोहित और बुमराह को हर साल मिलते हैं 7 करोड़ 
बीसीसीआई ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिये केंद्रीय अनुबंधों का ऐलान किया । धोनी पिछले साल तक ए ग्रेड में थे जिन्हें सालाना पांच करोड़ रूपये मिलते थे। कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ए प्लस ग्रेड में बने हुए हैं जिन्हें सात करोड़ रूपये प्रतिवर्ष मिलते हैं। 

A ग्रेड में 11 खिलाड़ियों का नाम 

बीसीसीआई के A ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट में कुल 11 खिलाड़ी हैं। इसमें अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मो. शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत का नाम शामिल है।

इसलिए बाहर हुए धोनी 
BCCI का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए हर खिलाड़ी को लगातार भारत के लिए मैच खेलने पड़ते हैं, पर धोनी ने पिछले 6 महीने से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर करने से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इस बात की जानकारी दी थी। BCCI के एक अधिकारी ने खुद जानकारी देते हुए बताया कि धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी को बाहर करने से पहले इस बात की जानकारी देना जरूरी था और बोर्ड ने यह काम सही तरीके से किया है।  

फिर से कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं माही 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को भले ही अभी किसी भी लिस्ट में जगह ना मिली हो, पर धोनी अभी भी कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें टीम इंडिया में वापसी करनी होगी। नियम के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल होने वाले हर खिलाड़ी को 3 टेस्ट या 8 वनडे खेलना जरूरी है। टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी सिर्फ T-20 मैच खेलकर भी यह कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं।    

B ग्रेड में किसका नाम ? 
B ग्रेड में रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, यजुवेन्द्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल को मिलाकर कुल 5 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। 

C ग्रेड में 7 खिलाड़ी 
BCCI ने C ग्रेड में कुल 7 खिलाड़ियों को जगह दी है। इनमें से कोई भी खिलाड़ी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलता है। भारतीय टीम से बाहर होने की अटकलों के बावजूद केदार जाधव को C ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर का नाम इस सूची में शामिल है।  

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस कदम को धोनी के करियर के अंत के तौर पर देखा जा रहा है। धोनी पिछले 6 महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं और उनकी वापसी की राह उनके IPL के प्रदर्शन पर निर्भर करती हैं। उन्होंने अभी तक अपने संन्यास की खबरों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है, पर T-20 वर्ल्डकप के बाद उनके संन्यास की खबरें सामने आ रही हैं।    
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच