चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम के डॉक्टर को किया निलंबित , पीएम मोदी व शहीदों पर दिया था विवादास्पद बयान

Published : Jun 17, 2020, 04:25 PM IST
चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम के डॉक्टर को किया निलंबित , पीएम मोदी व शहीदों पर दिया था विवादास्पद बयान

सार

IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के डॉक्टर ने सैनिकों व पीएम मोदी के के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम डॉक्टर मधु थोट्टापिल्ली को निलंबित कर दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्वी लद्दाख की गालवान घाटी में सोमवार रात चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प में एक कमांडिंग ऑफिसर समेत भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। पिछले पांच दशक में दोनों सेनाओं के बीच यह सबसे बड़ा टकराव था। हमारे जवानों ने भी चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। देशवासियों में चीन के प्रति काफी गुस्सा है। एक तरफ जहां पूरा देश सेना के साथ खड़ा है वहीं कुछ लोग संवेदनशीलता को दरकिनार पर गलत बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के डॉक्टर ने सैनिकों व पीएम मोदी के के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम डॉक्टर मधु थोट्टापिल्ली को निलंबित कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधु थोट्टापिल्ली ने अपने ट्वीट में शहीद जवानों पर असंवेदनशील टिप्पणी की थी। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने पूरे मामले पर खेद जताया। दरअसल डॉ. मधु ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘मैं यह जानने को उत्सुक हूं कि जो ताबूत वापस आएंगे, क्या उस पर पीएम केयर्स का स्टीकर लगा होगा।’ उन्होंने इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद डॉ. मधु ने अपना ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया है। 

टीम ने जताया खेद, किया निलंबित 
डॉ. मधु के ट्वीट को लेकर कई लोगों ने चेन्नई सुपरकिंग्स से शिकायत की। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने जवाब दिया। उसने ट्वीट कर कहा, चेन्नई सुपरकिंग्स प्रबंधन डॉ. मधु थोट्टापिल्ली के पर्सनल ट्वीट को लेकर अवगत नहीं था। उन्हें टीम डॉक्टर की पोजिशन से निलंबित कर दिया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स को उनके ट्वीट पर खेद है। यह मैनेजमेंट के संज्ञान के बिना और गलत संदर्भ में किया गया था।

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st T20 Record: 226 रन चेज कर टीम इंडिया ने तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, संजू-नमन की सुनामी
India vs New Zealand 1st T20I: कौन जीता पहला टी20 मैच?