विराट कोहली का लंदन में बेटे अकाय को स्कूल ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। T20 व टेस्ट से संन्यास के बाद, वह परिवार संग लंदन में बस गए हैं और अब सिर्फ वनडे खेलते हैं।

लंदन: टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे अकाय को स्कूल ले जाते दिख रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कोहली हर दिन बेटे को स्कूल छोड़ने और वापस लाने जाते हैं। बाप-बेटे का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं और उन्होंने टी20 व टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ लंदन में बस गए हैं और क्रिकेट के लिए ही भारत आते हैं। फिलहाल वह लंदन में पूरी तरह से फैमिली मैन की भूमिका निभा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अकाय का हाथ थामे दिखे कोहली

वायरल वीडियो में विराट कोहली अपने बेटे अकाय का हाथ पकड़कर उसे स्कूल की तरफ ले जाते दिख रहे हैं। कोहली ने कैजुअल ड्रेस पहनी हुई है और बेटे से बात करते हुए चल रहे हैं। विराट के एक फैन पेज ने यह वीडियो शेयर किया है, जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही बड़े सेलिब्रिटी हैं। वे हमेशा अपने बच्चों की प्राइवेसी का खास ख्याल रखते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय का चेहरा कभी भी मीडिया या सोशल मीडिया पर सामने नहीं आने दिया। दिल्ली के रहने वाले विराट ने अनुष्का से शादी के बाद मुंबई को अपना घर बनाया था।

हालांकि, पिछले कुछ सालों से विराट का परिवार लंदन शिफ्ट हो गया है। ऐसी चर्चा थी कि कोहली भारत छोड़कर लंदन में बस रहे हैं। फिलहाल, कोहली और उनका परिवार लंदन के नॉटिंग हिल इलाके में अपने खरीदे हुए घर में रहते हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली में शादी की थी। 2021 में उनकी बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ।

View post on Instagram