KKR की सफाई, रोस वैली सिर्फ खिलाड़ियों की जर्सी का प्रायोजक था उससे और कोई लेनदेन नहीं

Published : Feb 05, 2020, 02:38 PM IST
KKR की सफाई, रोस वैली सिर्फ खिलाड़ियों की जर्सी का प्रायोजक था  उससे और कोई लेनदेन नहीं

सार

आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2013 में अपनी टीम की आधिकारिक जर्सी के प्रायोजक रहे विवादित रोस वैली समूह के साथ इससे इतर किसी वित्तीय लेन देन से इनकार किया है । इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने समूह की 70 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति सोमवार को कुर्क कर दी । इसमें कोलकाता राइडर्स स्पोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास 11 . 87 करोड़ रूपये का बैंक जमा भी शामिल है ।


नई दिल्ली. आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2013 में अपनी टीम की आधिकारिक जर्सी के प्रायोजक रहे विवादित रोस वैली समूह के साथ इससे इतर किसी वित्तीय लेन देन से इनकार किया है । इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने समूह की 70 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति सोमवार को कुर्क कर दी । इसमें कोलकाता राइडर्स स्पोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास 11 . 87 करोड़ रूपये का बैंक जमा भी शामिल है ।

रोस वैली KKR का 2012-13 में प्रायोजक  था

टीम ने कहा कि उम्मीद है कि यह मसला जल्दी सुलझ जायेगा। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक बयान में कहा ,‘‘ रोस वैली होटल्स 2012 और 2013 में आईपीएल की जर्सी का प्रायोजक था । 11 . 87 करोड़ रूपये प्रायोजन फीस है । इसके अलावा केकेआर का रोस वैली समूह से कोई वित्तीय लेन देन नहीं है ।’’

केआरएसपीएल के निदेशकों में शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान, अभिनेत्री जूही चावला के पति जय मेहता, मैसूर और दो अन्य शामिल हैं ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

Recommended Stories

IPL 2026: RCB को खरीदने के लिए लगी अरबों की बोली, आखिर किसने मारी बाजी?
2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन IPL 2026 सीजन से पहले ही 2 साल के लिए बैन हुआ ये खिलाड़ी?