कभी निकाली भारतीय चयनकर्ता की आवाज तो कभी धोनी के नाम पर ठगे पैसे, सालों से धोखाधड़ी कर रहा था यह क्रिकेटर

Published : Feb 16, 2020, 06:07 PM IST
कभी निकाली भारतीय चयनकर्ता की आवाज तो कभी धोनी के नाम पर ठगे पैसे, सालों से धोखाधड़ी कर रहा था यह क्रिकेटर

सार

धोखाधड़ी के मामले में सेंट्रल क्राइम स्टेशन ने आंध्र प्रदेश के पूर्व रणजी क्रिकेटर बी नागराजू को गिरफ्तार किया है। इस क्रिकेटर पर कई लोगों के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है।

नई दिल्ली. धोखाधड़ी के मामले में सेंट्रल क्राइम स्टेशन ने आंध्र प्रदेश के पूर्व रणजी क्रिकेटर बी नागराजू को गिरफ्तार किया है। इस क्रिकेटर पर कई लोगों के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। हाल ही में नागराजू पर खुद को रामाराव का पीए बताते हुए एक निजी कंपनी के सीएमडी से पैसे ऐंठने का आरोप लगा है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि IPL की एक फ्रेंचाइजी में उनका चयन हो गया है और अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्डकप के 25 संभावितों में भी उनका नाम शामिल है। जिसके बाद से वो स्पॉन्सर खोज रहे हैं। 

स्पॉन्सर के नाम पर ठगे पैसे 
नागराजू ने पीड़ित से कहा कि यदि उसकी कंपनी स्पॉन्सर बनती है तो खिलाड़ी के बल्ले और किट पर कंपनी का लोगो लगाया जाएगा। पीड़ित नागराजू की बातों में आ गया और उसने 3 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ समय बाद ही उसे सच्चाई का पता चल गया। आरोपी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और बाकी सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। 

धोनी और एमएसके प्रसाद के नाम पर भी ठगे पैसे 
इससे पहले भी उन्हें आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने भारतीय टीम के चयनकर्ता एम एस के प्रसाद की आवाज निकालकर ठगी की थी। उन्होंने 2 लाख 88 हजार रुपये लूटे थे। इसी तरह से उन्होंने एक और कंपनी से 3 लाख 88 हजार रुपये लूटे थे। नागराजू ने 2018 में धोनी क्रिकेट एकेडमी बनाने के नाम पर एन गोपाल के साथ भी ठगी की थी।    

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें कौन खेलेगा Qualifier 1?
Sophie Dhawan: कौन हैं शिखर धवन की पत्नी सोफी? इंडोनेशिया में कर रहीं खास पूजा